मोदी के शपथ ग्रहण में शामिल होंगी ये हस्तियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएम के रूप में नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में राजनीति के अलावा फिल्म, उद्योग, साहित्य व सामाजिक क्षेत्र से जुड़ी हस्तियां भी मौजूद रहेंगी।
अमिताभ बच्चन, लता मंगेशकर, रतन टाटा, दीपक पारिख, एपीजे अब्दुल कलाम, प्रतिभा पाटिल जैसे लोगों को समारोह में शामिल होने का निमंत्रण दिया जाना तय माना जा रहा है।
देश भर के प्रतिष्ठित लोगों को आमंत्रित करने के लिए भाजपा तथा राष्ट्रपति भवन की ओर से सूची को शुक्रवार तक अंतिम रूप दे दिया जाएगा। नरेंद्र मोदी 26 मई को राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में शपथ लेंगे।
सलमान खान भी होंगे शामिल
समारोह में लगभग तीन हजार लोगों को आमंत्रित किया जा रहा है। कुछ लोगों को सीधे राष्ट्रपति की ओर से समारोह का निमंत्रण भेजा जाएगा, जबकि भाजपा की ओर से भी बड़ी संख्या में लोगों को आमंत्रित किए जाने की तैयारी चल रही है।
सूत्रों के अनुसार फिल्म जगत से अमिताभ बच्चन, लता मंगेशकर, सलीम खान तथा सलमान खान के समारोह में आने की पूरी संभावना है।