फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Lord Jagannath's rath yatra begins amidst tight security

भगवान जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा शुरू

Wed, 10 Jul 2013 03:37 PM IST
पूरी/इंटरनेट डेस्क
पूरी/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 10 Jul 2013 03:37 PM IST
विज्ञापन
Lord Jagannath's rath yatra begins amidst tight security

कड़ी सुरक्षा के बीच आज ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ की 136 वीं ऐतिहासिक रथ यात्रा शुरू हो गई। आतंकी हमले की आशंका के मद्देनजर ओडिशा सरकार ने रथयात्रा की सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम किए हैं।

विज्ञापन


पायलट रहित दो विमानों की निगरानी में भगवान जगन्नाथ अपनी बहन सुभद्रा और भाई बलभद्र के साथ रथ में सवार होकर गुंडीचा मंदिर जाएंगे। परंपरा के अनुसार, हाथियों ने सबसे पहले भगवान जगन्नाथ की झलक देखी और जुलूस की अगुवाई करते हुए आगे बढ़े।
विज्ञापन


11 दिनों तक चलने वाले उत्सव में शामिल होने के लिए न केवल देश से बल्कि विदेशों से भी भारी तादाद में श्रद्धालु पहुंचे हैं। माना जा रहा है कि इस यात्रा में 10 लाख से ज्यादा श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


देखें यात्रा की फोटो गैलरी
रथ यात्रा शुरू होने से पहले भगवान जगन्नाथ और बहन सुभद्रा को एक के बाद एक मंदिर से लाकर रथों में बैठाया गया। इसके बाद पुरी के गजपति महाराज दिव्यसिंह देव एक पालकी में बैठकर आए और बारी बारी से तीनों रथों को सोने की झाड़ू से बुहारा।

इसके बाद सीढियों को रथों से हटाकर तीनों रथो में मोटी मोटी रस्सियां बांधी गई। दोपहर बाद करीब एक बजे सबसे पहले बड़े भाई बलदेव के तालध्वज रथ, इसके बाद बहन सुभद्रा के दर्पदलन रथ और फिर भगवन जगन्नाथ जी के नंदीघोष रथ को लाखों भक्त खींच कर मौसी मां के मंदिर तक पहुंचाएंगे।


अगर सूर्यास्त तक कोई रथ नहीं पहुँच पाता है तो परंपरा के अनुसार उसे रास्ते में ही रोक दिया जाएगा। दूसरे दिन  फिर से रथ यात्रा शुरू होगी और भगवान जगन्नाथ जी मौसी मां के मंदिर पहुंचेंगे।

वहीं दूसरी, तरफ गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को अहमदाबाद में भगवान जगन्नाथ का रथ खींचकर यात्रा की शुरुआत की। मोदी भगवान जगन्नाथ का रथ 12 बार खींच चुके हैं। रथयात्रा की पूर्व संध्या पर अहमदाबाद में मंगलवार को मोदी ने भगवान जगन्नाथ की पूजा-अर्चना की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed