{"_id":"56fed9ea4f1c1b764cf00109","slug":"jagannath-yatra","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुभद्रा-बलभद्र संग भ्रमण को निकले जगन्नाथ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुभद्रा-बलभद्र संग भ्रमण को निकले जगन्नाथ
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2016 01:58 AM IST
विज्ञापन
jagannath yatra, jhansi hindi news
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। शुक्रवार को भगवान जगन्नाथ जी ने बहन सुभद्रा एवं भाई बलभद्र के साथ रथ पर आरुढ़ होकर हरे कृष्णा-हरे रामा की भक्ति धुन के मध्य महानगर में भ्रमण किया। इस दौरान विभिन्न व्यापारिक, समाजसेवी एवं राजनीतिक संगठनों के सदस्यों व आम श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर भगवान जगन्नाथ जी की रथयात्रा का भव्य स्वागत किया।
इस्कॉन स्वर्ण जयंती वर्ष के अवसर पर राजकीय संग्रहालय के सामने से शुभारंभ हुई भगवान जगन्नाथ जी की रथयात्रा में देश-विदेश से आए भक्तों ने लोकनाथ स्वामी महाराज के नेतृत्व में हरिनाम संकीर्तन कर समूचे महानगर को कृष्ण भक्ति के रंग से विभोर कर दिया।
महिला भक्तों ने जहां तन्मयता से नृत्य किया, तो वहीं अन्य भक्तों ने यात्रा मार्ग पर जगह-जगह सुंदर रंगोली का चित्रण किया। इस दौरान रथयात्रा का संचालन इस्कॉन के उत्तर भारत के जोनल सेक्रेटरी देवकी नंदन प्रभु ने किया।
विज्ञापन
रथयात्रा महानगर के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण करने के पश्चात फूटा चौपड़ा स्थित हरे कृष्ण मंदिर में धार्मिक कार्यक्रम के रूप में परिवर्तित हो गई। इस अवसर पर लोक नाथ स्वामी महाराज ने भगवान जगन्नाथ जी की लीलाओं एवं रथयात्रा के महत्व पर प्रकाश डाला और कहा कि भगवान जगन्नाथ स्वयं मंदिर से निकलकर रथ पर विराजमान होकर भक्तों पर कृपा प्रदान करते हैं।
इसके पश्चात विभिन्न देशों से आए भक्तों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया। वहीं महाआरती में भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रतिभाग किया।