{"_id":"37512a45a08a1e1b8c56733370d0e47b","slug":"loot-in-kashi-vishwnath-train-hindi-news-rk","type":"story","status":"publish","title_hn":"काशी विश्वनाथ में चेन पुलिंग कर लूट ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
काशी विश्वनाथ में चेन पुलिंग कर लूट
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद
Updated Mon, 01 Sep 2014 02:13 AM IST
विज्ञापन
कर्मभूमि एक्सप्रेस में डकैती डालने वालों का अभी सुराग भी नहीं लगा कि रविवार सुबह काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस लुटेरों के निशाने पर आ गई। लुटेरों ने रामपुर के पास भटौरा स्टेशन के नजदीक एक महिला का पर्स लूटा और चेन पुलिंग कर उतर गए।
विज्ञापन
इस दुस्साहसिक वारदात ने कर्मभूमि कांड के बाद कथित तौर पर बरती जा रही जीआरपी की अतिरिक्त चौकसी का कलई खोल दी है।
शुक्रवार रात को कर्मभूमि एक्सप्रेस में हुई डकैती के बाद से जीआरपी ने ट्रेनों में चौकसी बढ़ा दी है। जीआरपी और आरपीएफ से लेकर एसटीएफ तक का मूवमेंट है लेकिन जीआरपी की ये चौकसी डकैतों के हौसले नहीं तोड़ सकी है।
विज्ञापन
रविवार सुबह काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस लुटेरों का टारगेट बनी। लुटेरे कोच में सवार हुए और रामपुर के पास भिटौरा स्टेशन के नजदीक प्रतापगढ़ की बेगम गुप्ता का पर्स लूट लिया।
विज्ञापन
विरोध करने पर लुटेरों ने उन्हें तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और चेन पुलिंग कर नीचे उतर गए। वारदात से कोच में सवार यात्री सहम गए। तुरंत इसकी सूचना रनिंग स्टाफ के जरिये रेलवे कंट्रोल रूम को दी गई। महिला ने इस बाबत मुरादाबाद जीआरपी में तहरीर दी है। बेगम गुप्ता प्रतापगढ़ से दिल्ली जा रही थीं।