फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   loot in bikaner express

बीकानेर एक्सप्रेस की जनरल बोगी में लूट

Wed, 03 Feb 2016 11:08 PM IST
Updated Wed, 03 Feb 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
loot in bikaner express

बाड़मेर से गुवाहाटी जा रही बीकानेर एक्सप्रेस (15631) की जनरल बोगी में बुधवार को चार बदमाशों ने दिनदहाड़े यात्रियों से लूटपाट की। आधा दर्जन से अधिक यात्रियों की पिटाई की। खेड़ली (भरतपुर) के पास चेन पुलिंग करके भाग निकले।

विज्ञापन


भरतपुर स्टेशन पर यात्रियों ने जीआरपी को जानकारी दी लेकिन सुनवाई नहीं हुई। आगरा फोर्ट पर चार यात्रियों ने रिपोर्ट दर्ज कराई। आगरा फोर्ट जीआरपी प्रभारी अर्चना सिंह ने बताया कि दो-तीन बदमाशों ने छीनाझपटी की थी। मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


जनरल बोगी में बांदीकुई व खेड़ली के बीच चार-पांच व्यक्ति पूर्वाह्न 11.30 बजे अंदर घुसे। उन्होंने खुद को फौजी बताया और कहा कि उनकी सोने की चेन चोरी हो गई है। इसके बाद प्रकाश और राजाराम की तलाशी ली। विरोध पर उनकी पिटाई कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रकाश से दस हजार और राजाराम से सात हजार रुपये छीन लिए। इसके बाद बिहार के सोनू से सात हजार रुपये छीन लिए। उसकी पत्नी के कानों के कुंडल छीनने की कोशिश की। सोनू के विरोध पर उसे बुरी तरह से पीटा लेकिन कुंडल नहीं लूट सके।

जीआरपी ने किया अनसुना

loot in bikaner express

इसके बाद बिहार निवासी सुजीत से साढ़े तीन हजार रुपये, रवि, कृष्णा से दो-दो हजार रुपये, फिरोज खान से छह हजार रुपये लूट लिए। विरोध करने पर दो-तीन और सवारियों की पिटाई कर दी। इसके बाद खेड़ली के पास चेन पुलिंग करके भाग निकले।

यात्रियों ने बताया कि ट्रेन में सुनवाई नहीं हुई। भरतपुर स्टेशन पहुंचने पर प्रकाश और राजाराम उतर गए। उन्होंने जीआरपी को जानकारी दी, लेकिन जीआरपी ने अनसुना कर दिया।

दोपहर डेढ़ बजे ट्रेन के आगरा फोर्ट पहुंचने पर सोनू, सुजीत समेत चार यात्रियों ने जीआरपी थाने में 20 हजार रुपये की लूट का मुकदमा चार बदमाशों के खिलाफ दर्ज कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed