{"_id":"b19f32f8-352e-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"lokpal-report-will-be-introduced-in-the-rajya-sabha-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यसभा में आज पेश होगी लोकपाल रिपोर्ट","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
राज्यसभा में आज पेश होगी लोकपाल रिपोर्ट
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Fri, 23 Nov 2012 10:59 AM IST
विज्ञापन
लोकपाल विधेयक को लेकर राज्यसभा की गठित सेलेक्ट कमेटी शुक्रवार को अपनी रिपोर्ट संसद में पेश करेगी। समिति ने प्रधानमंत्री को लोकपाल के दायरे में लाने की सिफारिश की है। रिपोर्ट पेश होने के बाद समिति के चेयरमैन सत्यव्रत चतुर्वेदी शुक्रवार को ही अपनी सिफारिशों की जानकारी देंगे।
समिति ने समाजसेवी अन्ना हजारे समेत विपक्षी दलों की सबसे अहम मांग को मानते हुए कुछ शर्तों के साथ प्रधानमंत्री को लोकपाल के दायरे में रखने की सिफारिश की है। कमेटी ने लोकसभा से पारित इस विधेयक में कई अहम संशोधन सुझाए हैं। इसमें लोकायुक्त बनाने का मामला राज्यों पर छोड़ने का सुझाव भी शामिल है।