अंबानी के एजेंट हैं कांग्रेस और बीजेपी: केजरीवाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैस कीमतों के बहाने आम आदमी पार्टी ने एक रविवार को एक बार फिर भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है।
ट्वीट कर पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सवाल किया मोदी को रविवार की रैली में मुकेश अंबानी और गैस की कीमतों पर चुप्पी तोड़नी चाहिए।
वहीं, हिमाचल प्रदेश की रैली में मोदी का भाषण खत्म होने के बाद मनीष सिसोदिया ने कहा कि गैस कीमतों पर चुप्पी साधकर एक बार फिर मोदी ने देश को निराश किया।
'गैस की कीमतों पर चुप्पी तोड़ें मोदी'
केजरीवाल ने रविवार सुबह ट्वीट किया था कि मोदी को गैस की कीमतों पर अपनी चुप्पी तोड़नी चाहिए।
साथ ही उन्हें रविवार की हिमाचल प्रदेश की अपनी रैली में यह भी बताना चाहिए कि मुकेश अंबानी और अडानी समूह के साथ उनका और उनकी पार्टी का क्या रिश्ता है?
केजरीवाल यही नहीं रुके उन्होंने सवाल किया, ‘क्या 2014 का आम चुनाव आम आदमी पार्टी और मुकेश अंबानी के दो एजेंटों राहुल और मोदी के बीच लड़ा जाएगा?’
'कांग्रेस-भाजपा एक ही सिक्के के दो पहलू'
उधर दोपहर बाद हिमाचल प्रदेश में मोदी की रैली खत्म होने के बाद मनीष सिसोदिया मीडिया के सामने आए। उन्होंने कहा कि ‘नरेंद्र मोदी ने आज भी गैस के दाम पर चुप्पी साधे रखी। मुकेश अंबानी को फायदा पहुंचाने के लिए राहुल गांधी की पार्टी गैस की कीमतें बढ़ाने का फैसला कर रही है। इस पर भी उन्होंने कुछ नहीं कहा।’
मनीष के मुताबिक, मोदी ने यह भी नहीं बताया कि अडानी और अंबानी के साथ उनके रिश्ते क्या हैं, उनकी सरकार बनने पर गैस कीमतों पर क्या होगा?
उन्होंने कहा कि इससे साफ हो जाता है कि कांग्रेस और भाजपा एक ही सियासी सिक्के के दो पहलू हैं। आने वाला चुनाव इसी मुद्दे पर लड़ा जाएगा।