फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   lok sabha election results haryana

हरियाणा में मोदी इफेक्ट ने दिखाया असर

Fri, 16 May 2014 11:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Fri, 16 May 2014 11:10 PM IST
विज्ञापन
lok sabha election results haryana

देश भर में बही मोदी की हवा से हरियाणा भी अछूता नहीं रहा। यहां दस लोकसभा सीटों में से भारतीय जनता पार्टी ने सात सीटों पर विजय हासिल की जबकि कांग्रेस एक मात्र रोहतक सीट पर अपनी जीत बरकरार रखने में कामयाब रही। यहां सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बेटे दीपेंद्र हुड्डा ने हैट्रिक लगाई।

विज्ञापन


उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा प्रत्याशी ओमप्रकाश धनखड़ को 1,79,627 मतों से हराया। इनेलो प्रत्याशी शमशेर सिंह खरकड़ा यहां तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन


अप्रत्याशित रूप से आए इस चुनाव के परिणाम में भजनलाल के बेटे कुलदीप विश्नोई और बंसीलाल की पोती श्रुति चौधरी अपनी विरासत बचाने में नाकाम रहीं। जबकि ओम प्रकाश चौटाला के पौत्र दुष्यंत चौटाला ने हिसार से जीत हासिल कर अपनी विरासत को आगे बढ़ाया। उन्होंने न सिर्फ भजनलाल के बेटे और हजकां प्रमुख कुलदीप विश्नोई को मात दी बल्कि सिरसा सीट पर भी इनेलो प्रत्याशी को जितवाने में कामयाब रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इनेलो ने जीती सिरसा लोकसभा सीट

lok sabha election results haryana

सिरसा में इनेलो उम्मीदवार चरणजीत सिंह रोड़ी ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और उम्मीदवार डॉ. अशोक तंवर को लगभग सवा लाख वोट से शिकस्त दी। हजकां-भाजपा गठबंधन के प्रत्याशी डॉ. सुशील इंदौरा तीसरे नंबर पर रहे।

वहीं भिवानी-महेंद्रगढ़ सीट से मैदान में उतरीं बंसीलाल की पोती और हरियाणा सरकार में मंत्री किरण चौधरी की बेटी श्रुति चौधरी को भाजपा प्रत्याशी धरमवीर सिंह ने पटखनी दी। इनेलो प्रत्याशी राव बहादुर सिंह यहां तीसरे स्थान पर रहे।

सोनीपत में भाजपा प्रत्याशी रमेश कौशिक 75,397 वोटों से जीत गए हैं, उन्होंने सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के करीबी कांग्रेस प्रत्याशी जगबीर मलिक को मात दी। जबकि इनेलो प्रत्याशी पदम सिंह दहिया तीसरे स्थान पर रहे।

उद्योगपति नवीन जिंदल हारे

lok sabha election results haryana

कुरुक्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी राजकुमार सैनी ने इनेलो प्रत्याशी बलबीर सैनी को 129736 मतों से मात दी। यहां कांग्रेस प्रत्याशी और उद्योगपति नवीन जिंदल तीसरे स्थान पर रहे।

अंबाला में भाजपा के वरिष्ठ नेता रतनलाल कटारिया ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार वाल्मीकि को 340074 वोटों से हराया। करनाल ने भाजपा प्रत्याशी अश्वनी कुमार चोपड़ा ने कांग्रेस के दिग्गज नेता अरविंद शर्मा को साढ़े तीन लाख से अधिक वोटों से पराजित किया।

गुड़गांव में कांग्रेस से बगावत कर भाजपा में आए राव इंद्रजीत ने इनेलो प्रत्याशी जाकिर हुसैन को 1,88,582 मतों से पराजित किया जबकि कांग्रेस यहां तीसरे नंबर पर रही। फरीदाबाद में भाजपा के कृष्णपाल गुर्जर ने कांग्रेस के अवतार सिंह भड़ाना को 365063 मतों से हराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed