{"_id":"54721d98-87fe-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"lok-sabha-election-in-2-to-3-months-says-mamata-banerjee","type":"story","status":"publish","title_hn":"ममता की भविष्यवाणी, 2-3 महीने में लोकसभा चुनाव","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
ममता की भविष्यवाणी, 2-3 महीने में लोकसभा चुनाव
कोलकाता/एजेंसी
Updated Fri, 08 Mar 2013 09:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक बार फिर लोकसभा चुनाव जल्द होने की भविष्यवाणी की है।
विज्ञापन
तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ममता ने शुक्रवार को यहां कहा कि अगले लोकसभा चुनाव दो से तीन महीने में हो सकते हैं।
उन्होंने साथ ही रेल मंत्रालय वापस तृणमूल कांग्रेस के पास आने की भी उम्मीद जताई।
ममता ने यहां अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित एक कार्यक्रम में यह बात कही।
इस मौके पर केंद्र सरकार पर हमला जारी रखते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर कोई सोचता है कि बंगाल की आवाज दबाई जा सकती है या रेलवे प्रोजेक्ट रोके जा सकते हैं तो यह गलत है।
ममता ने कहा कि जब मैं रेल मंत्री थी तो पश्चिम बंगाल के लिए मैंने 16 फैक्ट्रियों को अनुमति दी थी।
उन्होंने मीडिया पर भी निशाना साधते हुए कहा कि रेल मंत्री के तौर पर मेरे कार्यकाल के दौरान आप लोग ट्रेनों में कॉकरोच और चूहे होने की शिकायत करते थे। क्या अब वे अमेरिका चले गए हैं।
विज्ञापन