{"_id":"7e151506-b2fb-11e2-ae1a-d4ae52bc57c2","slug":"lok-sabha-adjourned-following-opposition-uproar-over-sarabjit-singhs-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"संसद में गूंजा 'पाकिस्तान हाय हाय' का नारा","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
संसद में गूंजा 'पाकिस्तान हाय हाय' का नारा
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 02 May 2013 03:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरबजीत सिंह की मौत और सिख विरोधी दंगा मामले में सज्जन कुमार को बरी किए जाने को लेकर लोकसभा में गुरुवार को जमकर हंगामा हुआ।
विज्ञापन
सदन की कार्यवाही जैसे ही शुरु हुई सरबजीत की हत्या को लेकर पाकिस्तान हाय हाय के नारे लगने लगे।
दूसरी ओर अकाली दल के सदस्य अध्यक्ष के आसन के सामने आ गए। ये लोग हाथों में तख्तियां लेकर सिख विरोधी दंगा मामले में सज्जन कुमार के बरी किए जाने के फैसले के खिलाफ कोर्ट में अपील करने की मांग करने लगे।
वहीं सपा के सदस्य लद्दाख में चीनी अतिक्रमण पर सरकार के ढीले रवैये पर नारेबाजी करने लगे।
प्रश्नकाल के दौरान ही सदन की कार्यवाही दो बार स्थगित करनी पड़ी।
वहीं, राज्य सभा में कोल ब्लॉक आवंटन मामले में भ्रष्टाचार को लेकर भाजपा ने सदन से वॉक आउट किया। नेता प्रतिपक्ष अरुण जेटली ने कहा कि सरकार पहले भ्रष्टाचार करती है फिर उस पर पर्दा डालती है। ऐसे में उनकी पार्टी सरकार के साथ सहयोग नहीं करेगी।
विज्ञापन