फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   lohia statue cleaned by SP workers

सपाइयों ने कुर्ता उतार साफ की लोहिया की प्रतिमा

Tue, 13 Oct 2015 08:37 AM IST
Updated Tue, 13 Oct 2015 08:37 AM IST
विज्ञापन
lohia statue cleaned by SP workers

महापुरुषों के प्रति नगर निगम ने अड़ियल और नकारात्मक रुख अपना रखा है। बकरीद के दिन स्वामी विवेकानंद और दादा बनारसी दास की प्रतिमाओं को ढकवा दिया तो सोमवार को तो हद ही कर दी। समाजवादी विचारक लोहिया की प्रतिमा पुण्यतिथि के दिन गंदी पड़ी रही।

विज्ञापन


प्रतिमा के आसपास कूड़े के ढेर लगे रहे। ज्ञापन दिए जाने के बाद भी नगर निगम ने सफाई नहीं की तो सूचना के बाद भी नगर आयुक्त बेपरवाह दिखे। सोमवार की सुबह सपाई टोली के रूप में माल्यार्पण को पहुंचे तो प्रतिमा पर गंदगी देख उनका गुस्सा सातवें आसमान पर जा पहुंचा।
विज्ञापन


आखिरकार उन्होंने कपड़ों को उतारकर डा. लोहिया की प्रतिमा की सफाई शुरू कर दी। जिलाध्यक्ष डा. दिलीप यादव ने नगर आयुक्त एवं अपर नगर आयुक्त को खूब खरी खोटी सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


नीतेश अग्रवाल जैन, उदयवीर सिंह यादव के साथ ही अन्य सपाई डा.लोहिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने को सीढ़ी लगाकर जैसे ही चढ़े तो प्रतिमा पर धूल की परतें देखकर वह हैरान थे।

अपर नगर आयुक्त को खरी खोटी

lohia statue cleaned by SP workers

नीतेश अग्रवाल ने खुद ही अपने कुर्ते को उतारा और प्रतिमा को साफ करना शुरू कर दिया। सपा के जिलाध्यक्ष ने निगम के अफसरों से बात करने और शीघ्र ही बुलाने की बात कही, लेकिन गुस्से में तमतमाए पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नहीं सुनी।

बाद में  सपा नेता एकत्रित होकर नगर निगम पहुंचे। वहां अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार सपा नेताओं के मध्य काफी हॉट-टॉक हो गई। उन्होंने अपर नगर आयुक्त को खूब खरी खोटी सुनाई।

अपर नगर आयुक्त ने सुपरवाइजर एवं सेनेटरी इंसपेक्टर को बुलाकर मामले की जानकारी ली। महानगर अध्यक्ष हाशिम मंसूरी, नितिन जैन सहित काफी सपाई मौजूद थे।

लोहिया जी की प्रतिमा की सफाई कार्य में लापरवाही पर सुपरवाइजर अनिल कपूर को निलंबित कर दिया। सेनेटरी इंसपेक्टर संदीप भार्गव को कारण बताओ नोटिस दिया है।
- प्रमोद कुमार, अपर नगर आयुक्त नगर निगम फीरोजाबाद

महानायकों की प्रतिमा की सफाई न होने पर आक्रोश

lohia statue cleaned by SP workers

समाजवादी चिंतक एवं प्रचारक डा. राममनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर गांधी लोहिया विचार मंच द्वारा गांधीपार्क में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। मंच के सभी सदस्यों ने लोहिया जी की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

प्रदेश महासचिव गिरीश जोशी ने कहा कि नगर निगम प्रशासन कमीशनखोरी में मस्त है। वह महानायकों की प्रतिमा की सफाई तक नहीं करा सकता। प्रदेश उपाध्यक्ष फिरोज आदिल ने कहा कि लोहिया जी ने हमेशा गरीब मजदूर, एवं समाज के दबे पिछड़ों और किसान के हित की बात की।

डा. डीआर वर्मा ने कहा ने नगर निगम प्रशासन एवं समाजवादियों के लिए यह शर्म की बात है कि महानायक लोहिया जी की प्रतिमा के गले में एक माला भी न पड़ पाए। ऐसे लापरवाह नगर आयुक्त के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

प्रदेश अध्यक्ष सत्यप्रकाश वर्मा ने आभार जताया। मौके पर लालबहादुर शर्मा, गिरीश जोशी, जमुना प्रसाद शर्मा, रमेशचंद्र वर्मा, बलवीर सिंह किशवाहा, राजाराम, सत्यभान वर्मा मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed