भारत में एफ-16 जेट निर्माण के लिए तैयार लॉकहीड मार्टिन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी की लड़ाकू जेट निर्माता कंपनी लॉकहीड मार्टिन ने कहा कि वह भारत में एफ-16 विमान के विनिर्माण के लिए तैयार है। कंपनी ने कहा कि वह दोनों देशों के बीच पहले विनिर्माण संयंत्र की स्थापना को लेकर चल रही वार्ता का समर्थन करती है जो ‘मेक इन इंडिया’ पहल के तहत सबसे बड़ी परियोजनाओं में से एक है।
कंपनी के चीफ एग्जीक्यूटिव फिल शॉ ने सिंगापुर विमान प्रदर्शनी- 2016 में कहा, ‘हम भारत में एफ-16 के विनिर्माण और मेक इन इंडिया पहल की मदद के लिए तैयार हैं।’ अमेरिकी कंपनी के एग्जीक्यूटिव ने हालांकि, संयंत्र का परिचालन शुरू होने के बारे में कोई निश्चित समय सीमा नहीं बताई और कहा कि समूह सरकारों के बीच चल रही वार्ता का समर्थन करता है।
वर्तमान में लॉकहीड मार्टिन अपने अमेरिकी संयंत्र में हर महीने एक जेट का विनिर्माण करती है और भारत में उसके कई अनुबंध और संयुक्त उद्यम हैं जिनमें एक हजार से अधिक कर्मचारी हैं।
भारत खरीद सकता है विमान
कंपनी ने साल 2011 में भारत को छह सी130जे सुपर हरक्यूलिस विमान की आपूर्ति की थी और अगले साल छह अन्य हेलीकॉप्टर की डिलीवरी करेगी।
सूत्रों का कहना है कि इस परियोजना की शर्त यह होगी कि भारत अपनी सेना के लिए फाइटर जेट खरीदे जबकि इसके बदले वाशिंगटन भारतीय इंजीनियरिंग क्षेत्र के लिए तकनीकी हस्तांतरण सुनिश्चित करेगा। इससे भारतीय निर्यात को बड़ा बढ़ावा मिलेगा। सूत्रों के अनुसार कंपनी निश्चित रूप से भारत में कम खर्च क्षमताओं और इंजीनियरिंग कौशल का उपयोग करना चाहती है।
उद्योग पर नजर रखने वालों का कहना है कि कंपनी का भारत में एफ-16 के विनिर्माण का आधार भारतीय सैन्य बलों की मजबूत मांग है। कंपनी भारत में कम लागत क्षमता को देखते हुए निर्यात के लिए विमानों का मूल्य कम रखना चाहती है।