फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Locals enter Pathankot airbase after bribing:Report

खुलासा: 20 रुपए देकर पठानकोट एयरबेस में घुस जाते थे लोग

Wed, 13 Jan 2016 07:18 PM IST
Updated Wed, 13 Jan 2016 07:18 PM IST
विज्ञापन
Locals enter Pathankot airbase after bribing:Report

पठानकोट हमले की जांच के दौरान एयरबेस की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खुलने लगी है। जांच के दौरान पता चला है कि एयरबेस के आसपास रहने वाले लोग महज 20 रुपये की रिश्वत देकर इसके अंदर अपने मवेशियों को चराने के लिए ले जाते थे। इतना ही नहीं वे यहां मौजूद सीएसडी की कैंटीन से खरीदारी भी कर लेते थे।

विज्ञापन


खुफिया एजेंसियों ने गृह मंत्रालय को एयरबेस की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जो रिपोर्ट भेजी है, उसमें कई चौंकाने वाली बातें शामिल हैं। इनमें से एक यह है कि इस संवेदनशील सामरिक ठिकाने के अंदर स्थानीय लोगों का बगैर किसी इजाजत के घुसना आम बात है।
विज्ञापन


ये लोग यहां अलग-थलग मौजूद गेटों पर तैनात सुरक्षाकर्मियों को रिश्वत देकर अपने मवेशियों को एयरबेस के अंदर चराने के लिए ले जाते हैं। एयरबेस के आसपास गुज्जर समुदाय के लोग सैकड़ों की संख्या में रहते हैं और उनका काम पशुपालन है। ये लोग अपनी गायों और भैंसों को हरी घास खिलाने के लिए एयरबेस परिसर में घुस आते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब सतर्क हुई पंजाब सरकार

Locals enter Pathankot airbase after bribing:Report

पठानकोट हमले के बाद पंजाब सरकार इस मामले में सतर्क हुई है और अब इसने गुज्जर आबादी की गिनती शुरू की है। पंजाब पुलिस के लोग सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए आसपास रहने वाले गुज्जरों पर नजर रख रहे हैं।

खुफिया एजेंसियों का कहना है कि पठानकोट एयरबेस परिसर में सीएसडी कैंटीन समेत कई दुकानें हैं। इन दुकानों से स्थानीय लोग खरीदारी भी करते रहे हैं। कुछ स्थानीय लोगों ने अपना आई-कार्ड भी बना रखा है और कुछ एयरबेस परिसर में घुसने के लिए सुरक्षा गार्डों को रिश्वत देते हैं।

समझा जाता है कि दो जनवरी को पठानकोट एयरबेस पर हमला करने वाले आतंकवादी इन्हीं सुरक्षा खामियों का फायदा उठाते हुए अंदर घुसे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed