सैफ की बढ़ीं मुसीबत, आरोप तय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो साल पहले के एक झगड़े के मामले में बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान और उनके दो दोस्तों के खिलाफ स्थानीय अदालत ने आरोप तय किए हैं। आरोप हैं कि कोलाबा के होटल में सैफ ने कथित तौर पर दक्षिण अफ्रीकी बिजनेसमैन और उसके सुसर के साथ मारपीट की थी।
सरकारी वकील वाजिद शेख ने बताया, ‘कोर्ट ने बृहस्पतिवार को सैफ और उनके दो दोस्तों शकील लदाक और बिलाल अमरोही के खिलाफ धारा 325 और 34 के तहत आरोप तय किए हैं।’ हालांकि इन तीनों ने मेट्रोपोलिटन कोर्ट में खुद को निर्दोष बताया है।
ताज होटल में हुआ था झगड़ा
22 फरवरी, 2014 को सैफ और उनके दोस्तों को एनआरआई बिजनेसमैन इकबाल मीर शर्मा की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया था। दोनों के बीच ताज होटल के वासाबी रेस्टोरेंट में झगड़ा हो गया था। बाद में तीनों को जमानत पर छोड़ दिया गया था।
जिस समय झगड़ा हुआ, होटल में 42 वर्षीय सैफ के साथ उनकी पत्नी करीना कपूर, करिश्मा कपूर, मलाइका अरोड़ा खान, अमृता अरोड़ा और कुछ दोस्त मौजूद थे।
नाक में हुआ था फ्रेक्चर
पुलिस के मुताबिक जब शर्मा ने सैफ और उनके दोस्तों के शोरशराबे का विरोध किया तो पहले सैफ ने उन्हें धमकाया और बाद में उनको एक मुक्का जड़ दिया, जिससे उनकी नाक में फ्रेक्चर हो गया।
एनआरआई बिजनेसमैन का यह भी आरोप है कि सैफ और उनके दोस्तों ने उसके ससुर रमन पटेल के साथ भी मारपीट की। जबकि सैफ लगातार कह रहे हैं कि शर्मा उनके साथ मौजूद महिलाओं के खिलाफ अभद्र भाषा का उपयोग कर रहे थे।