फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   lk advani son praises modi for big response of people

आडवाणी के बेटे ने भी की मोदी की तारीफ

Wed, 30 Apr 2014 11:14 AM IST
एजेंसी/अमर उजाला, दिल्ली
एजेंसी/अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 30 Apr 2014 11:14 AM IST
विज्ञापन
lk advani son praises modi for big response of people

नरेंद्र मोदी से लालकृष्ण आडवाणी के रिश्ते भले ही असहज हों लेकिन उनके बेटे जयंत आ़डवाणी भाजपा के पीएम उम्मीदवार के प्रशंसक हैं। जयंत मानते हैं कि गुजरात के मुख्यमंत्री लोगों में विश्वास पैदा करने वाले सबसे लोकप्रिय नेता हैं।

विज्ञापन


गांधीनगर में अपने पिता लालकृष्ण आडवाणी के चुनाव प्रचार का काम देख रहे जयंत जोर देकर कहते हैं कि मोदी और भाजपा अलग नहीं हैं। मोदी इस चुनाव का चेहरा हैं और लोग केंद्र में बदलाव के लिए वोट दे रहे हैं।
विज्ञापन


मोदी और भाजपा को एक ही संदर्भ में देखा जाना चाहिए। पार्टी और मोदी को अलग-अलग नजरिये से देखने की जरूरत नहीं है।

'मोदी से लोगों में विश्वास पैदा हुआ'

lk advani son praises modi for big response of people

मोदी की तारीफ करते हुए जयंत ने कहा कि उनके नेतृत्व में भाजपा 1998 और 1999 में 182 सीटों के अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन से भी आगे जाएगी। जयंत आडवाणी ने कहा कि आज की तारीख में मोदी ही एक मात्र ऐसे नेता है, जो लोगों में विश्वास पैदा कर रहे हैं।

निश्चित तौर पर वह देश के सबसे लोकप्रिय नेता हैं और इस बार उनकी वजह से भाजपा को 182 से भी ज्यादा सीटें मिलेंगी। लालकृष्ण आडवाणी गांधीनगर से छठी बार लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं।

यहां बुधवार को मतदान होगा। वर्ष, 2009 में आडवाणी ने यह सीट 1,20,000 वोटों के अंतर से जीती थी। इस बार उनका मुकाबला कांग्रेस उम्मीदवार किरीट पटेल से है। आडवाणी कई बार यह कह चुके हैं कि किसी को भी पार्टी पर छाने की कोशिश नहीं करनी चाहिए।

पिछले महीने एक रैली में आडवाणी ने कहा था कि इस बार जब लोगों से यह पूछा जा रहा है कि देश में किसकी सरकार बनेगी तो कुछ भाजपा की और कुछ मोदी की सरकार बनाने की बात कर रहे हैं। लेकिन इतना तय है कि देश में ‘कमल सरकार’ बनने वाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed