{"_id":"a1096bfd15e52107d2715b4c2f095ae1","slug":"lk-advani-praises-narendra-modi-at-bjp-conclave","type":"story","status":"publish","title_hn":"आडवाणी हुए नरम, मोदी की जमकर तारीफ की","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
आडवाणी हुए नरम, मोदी की जमकर तारीफ की
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Mon, 19 Aug 2013 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाहे बगाहे नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते रहे भाजपा के पितामह लालकृष्ण आडवाणी ने रविवार को उनकी तारीफ की। उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री की चर्चित हैदराबाद रैली की जमकर सराहना की।
विज्ञापन
मोदी को पार्टी के चुनाव प्रचार समिति का प्रमुख बनाए जाने के बाद असंतुष्ट आडवाणी ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था।
वरिष्ठ नेता ने रविवार को हुई पार्टी बैठक में मोदी की हैदराबाद रैली की जमकर प्रशंसा की। आडवाणी ने कहा कि उन्होंने ऐसी रैली कभी नहीं देखी।
माना जाता है कि संघ के दखल के बावजूद आडवाणी की मोदी को लेकर नाराजगी कम नहीं हुई है लेकिन अब उनका बदला हुआ रुख सामने आया है।
लोकसभा व विधानसभा चुनाव की तैयारी का जायजा लेने के लिए हुई बैठक में वह कांग्रेस पर जमकर बरसे।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पिछले एक दशक में भाजपा को सत्ता में लाने का हर प्रयास किया। उन्होंने कहा कि जनता भी कांग्रेसनीत यूपीए सरकार से बेहाल है, इसलिए अब पार्टी के लिए सत्ता में आने का बढ़िया अवसर है।
विज्ञापन