फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   LJP issued list of 59 candidates in gujarat polls

गुजरात: लोजपा की 59 उम्मीदवारों की सूची जारी

Sun, 02 Dec 2012 10:03 AM IST
अहमदाबाद/एजेंसी
अहमदाबाद/एजेंसी Updated Sun, 02 Dec 2012 10:03 AM IST
विज्ञापन
LJP issued list of 59 candidates in gujarat polls

रामविलास पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी ने आगामी गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए 59 उम्मीदवारों की पहली सूची की घोषणा की। लोजपा महासचिव अब्दुल खालिक ने अहमदाबाद में बताया कि गांधीनगर और अहमदाबाद जैसी राज्य की महत्वपूर्ण सीटों के लिए शीघ्र और नामों की घोषणा की जाएगी। खालिक ने कहा, ‘‘हमने गुजरात चुनावों के लिए पहली सूची में 59 उम्मीदवारों का चयन किया है. अहमदाबाद और गांधीनगर जैसी सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों पर विचार चल रहा है और उसे जल्द जारी किया जाएगा।

विज्ञापन


गुजरात चुनाव में बिहार मॉडल को पेश करेगी जदयू

पटना। गुजरात विधानसभा चुनाव में बिहार भाजपा के नेताओं के चुनाव प्रचार में नहीं आने के मामले से भाजपा अभी कोई रास्ता भी नहीं निकाल पाई है क्योंकि एनडीए के सहयोगी और बिहार में जदयू के नेतृत्व में सरकार चला रही भाजपा को जदयू ने जोर का झटका हल्के से देने का फैसला किया है।
विज्ञापन


जदयू ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में फैसला किया है कि उसके मंत्री और सासंद पश्चिम के राज्यों के चुनाव में बिहार के विकास मॉडल का जनता के बीच प्रचार करेंगे। जदयू महासचिव केसी त्यागी ने बताया कि पार्टी जल्द ही गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार का नाम तय करेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव, मंत्री एवं विधायक और सासंद चुनाव प्रचार में वहां जाकर बिहार के विकास के मॉडल के बारे में वोटरों को बताएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने दूरभाष पर बताया कि गुजरात विधानसभा चुनाव में जदयू का भाजपा से गठबंधन नहीं हुआ है। पार्टी पिछली बार के विधानसभा चुनाव में जहां अच्छी स्थिति में थी वहीं अपना उम्मीदवार खड़ा करेगी। गौरतलब है कि पिछले चुनाव में जदयू का एक उम्मीदवार गुजरात विधानसभा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराया था।



 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed