फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   list of new governors of seven states

नए राज्यपालों की सूची तैयार, जानिए नाम

Sat, 05 Jul 2014 05:55 PM IST
Updated Sat, 05 Jul 2014 05:55 PM IST
विज्ञापन
list of new governors of seven states

भाजपा ने सात राज्यों के लिए नए राज्यपालों के नाम की सूची तैयार कर ली है। सरकार ने संकेत दिया है कि रविवार तक इनके नामों की घोषणा कर दी जाएगी।

विज्ञापन


यूपीए कार्यकाल में कांग्रेस के नजदीकी माने जाने वाले पांच राज्यपालों के इस्तीफे और दो राज्यपालों के कार्यकाल खत्म होने के कारण सात राज्यपालों के पद खाली हो गए हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि गोवा के राज्यपाल बीवी वांगचू ने अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर घोटाले में सीबीआई की पूछताछ के बाद शुक्रवार को अपने पद से इस्तीफा दिया।

सूची में कल्याण सिंह और लालजी टंडन का नाम!

list of new governors of seven states

उधर, बिहार के राज्यपाल डीवाई पाटिल ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के राज्यपाल के रूप में शपथ ग्रहण की। उन्हें पश्चिम बंगाल के राज्यपाल की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है।

भाजपा राज्यपालों के तय नामों की अंतिम सूची शनिवार तक गृह मंत्रालय को भेज देगी। सूची में पार्टी के उन उम्रदराज दिग्गज नेताओं के नाम हैं जिन्हें सरकार में शामिल नहीं किया गया है।

इनमें हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार का नाम सबसे ऊपर बताया जा रहा है। इनके साथ उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह और वरिष्ठ पार्टी नेता लालजी टंडन का नाम है।

सूची में मुरली मनोहर जोशी का नाम नहीं

list of new governors of seven states

भाजपा के पुराने नेता केसरी नाथ त्रिपाठी, पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा को भी राज्यपाल बनाए जाने की चर्चा है। दिल्ली के भाजपा नेता वीके मलहोत्रा, पूर्व पेट्रोलियम मंत्री राम नाईक और ओ राजगोपाल को भी इस फेहरिस्त में शामिल किया गया है।

इस सूची में वरिष्ठ पार्टी नेता मुरली मनोहर जोशी का नाम नहीं है। चर्चा है कि लालजी टंडन और कल्याण सिंह राज्यपाल पद लेने के बहुत इच्छुक नहीं हैं।

उधर, झारखंड में अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत कर रहे यशवंत सिन्हा भी राज्यपाल के पद के लिए बहुत उत्साहित नहीं माने जा रहे हैं। इन भाजपा नेताओं का नाम उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, नगालैंड, कर्नाटक, त्रिपुरा और गोवा के राज्यपाल के लिए तय किया जाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed