फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   list of earthquakes in india

ये रहे भारत में आए सबसे ताकतवर भूकंप, जिन्होंने मचाई तबाही

Sat, 25 Apr 2015 06:41 PM IST
Updated Sat, 25 Apr 2015 06:41 PM IST
विज्ञापन
list of earthquakes in india

नेपाल समेत समूचा उत्तर भारत भूकंप के झटकों से सहम गया। अमेरिकी भूविज्ञान केंद्र के मुताबिक भूकंप का केंद्र नेपाल के लामजुंग में है और रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 7.5 रही। भारतीय मौसम विभाग ने बताया कि बिहार में भूकंप की तीर्वता सर्वाधिक 6 रही। दिल्ली में भूकंप की तीव्रता 5 थी।

विज्ञापन


शनिवार के भूकंप को उत्तर भारत में आए सबसे ताकतवर भूकंपों में माना जा रहा है।

रिक्टर स्केल पर पांच से अधिक तीव्रता का भूकंप खतरनाक माना जाता है। इससे पहले पिछले साल 21 मार्च को अंदमान व निकोबार द्वीप समूह में 6.7 तीव्रता का भूकंप आया था। हालाकि उस भूकंप में किसी की जान नहीं गई थी।
विज्ञापन

ये रहे अब तक आए भूकंप

list of earthquakes in india

2012 में 25 अप्रैल में अंदमान में 6.2 तीव्रता का भूकंप आया था। 18 सितंबर, 2011 को सि‌क्किम में 6.9 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसमें 118 व्यक्तियों की जान गई थी।

10 अगस्त, 2009 में अंदमान में आए 7.7 तीव्रता के भूकंप में 26 लोगों की जान गई थी। 2005 में कश्मीर में भूकंप ने भयानक तबाही मचाई थी। पाकिस्तान समेत कश्मीर में 7.6 तीव्रता का भूकंप आया था। उस भूकंप में दोनों मुल्कों में 130,000 लोगों की मौत हो गई थी।

26 दिसंबर, 2004 में इंडोनेशिया में आए एक भूकंप ने भारत में भयानक तबाही मचाई थी। उस भूकंप के बाद आई सुनामी में भारत, श्रीलंका, मालदीव और इंडोनेशिया समेत हिंद महसागर में बसे कई मुल्कों में भारी नुकसान हुआ था। कुल 283,106 लोग मारे गए थे।

26 जनवरी, 2001 को गुजरात के भुज में आए भूकंप में 20,000 लोगों की मौत हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed