फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   list of cancelled train of indian railway

यात्रीगण! कृपया ध्यान दें, अगले पांच दिन निरस्त रहेंगी ये 306 ट्रेनें

Fri, 17 Jul 2015 01:05 PM IST
Updated Fri, 17 Jul 2015 01:05 PM IST
विज्ञापन
list of cancelled train of indian railway

इटारसी रेलवे स्टेशन के रूट रिले इंटरलॉकिंग (आरआरआई) रूम में लगी आग की घटना के एक माह बाद भी इस रूट पर चलने वाली ट्रेनों का संचालन अब तक सामान्य नहीं हो सका है। हर रोज रेलवे दर्जनों ट्रेनों को निरस्त कर रहा है।

विज्ञापन


सिर्फ 17 जुलाई से 21 जुलाई की अवधि की बात करें तो इस दौरान रेलवे कुल 306 ट्रेनों को निरस्त करने जा रहा है। इसमें 14 ट्रेनें उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर ) की है जो यहां के विभिन्न स्टेशनों से शुरू होती है।
विज्ञापन


बीते माह 17 जून को इटारसी रेलवे स्टेशन पर लगी आग के बाद से अब तक मुंबई और साउथ इंडिया रूट की तरफ जाने वाली ट्रेनों का संचालन सामान्य नहीं हो सका है। लगातार रेलवे हर रोज दर्जनों ट्रेनों को निरस्त कर रहा है। ट्रेनों का निरस्तीकरण कब रहेगा, इसका सटीक  जवाब अब तक रेलवे अफसर नहीं दे पा रहे हैं। अफसर सिर्फ हर रोज ट्रेनों के निरस्तीकरण की सूची ही जारी कर अपने काम की इतिश्री कर ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली को जोड़ने वाली कई ट्रेने रद्द

list of cancelled train of indian railway

इसी कड़ी में उत्तर मध्य रेलवे ने ऑल इंडिया लेवल पर ट्रेनों के निरस्तीकरण की जो सूची जारी की है, उसने यात्रियों की मुश्किल और बढ़ा दी है। इस सूची में जीटी एक्सप्रेस, संघमित्रा एक्सप्रेस, झेलम एक्सप्रेस, पतालकोट एक्सप्रेस, कर्नाटक संपर्क क्रांति, महानगरी, इलाहाबाद-अहमदाबाद, आंध्र प्रदेश संपर्क क्रांति, कर्नाटक एक्सप्रेस, पुणे-पटना जैसी प्रमुख ट्रेनें शामिल हैं।

17 जुलाई को रेलवे ने जहां 56 ट्रेनों को निरस्त करने की घोषणा की है, वहीं 18 जुलाई को यह संख्या बढ़कर 62 हो गई है। 19 जुलाई को 59, 20 जुलाई को 67 एवं 21 जुलाई को कुल 62 ट्रेनें निरस्त की जा रही है।

इसमें तकरीबन आधी संख्या राजधानी दिल्ली को जोड़ने वाली ट्रेनों की है। इन ट्रेनों के निरस्त होने से रेलवे को हर रोज लाखों रुपये की चपत लगनी तय है। तो वहीं दूसरी ओर जिन मुसाफिरों ने पहले से इन ट्रेनों में अपने रिजर्वेशन करवा रखे हैं उनके पास अब अपनी टिकट को निरस्त कराने के अलावा दूसरा कोई विकल्प नहीं बचा है।

उत्तर मध्य रेलवे की 14 ट्रेनें प्रभावित

list of cancelled train of indian railway
अगले पांच दिनों जो ट्रेनें निरस्त की जा रही है उसमें एनसीआर के विभिन्न स्टेशनों से शुरू होने वाली 14 ट्रेनें हैं। 17 जुलाई को 19418 इलाहाबाद-अहमदाबाद, गाड़ी संख्या  51190 इलाहाबाद-इटारसी, 51828 झांसी-इटारसी निरस्त हो रही है।

इसी तरह 18, 19 जुलाई को इलाहाबाद-इटारसी और झांसी इटारसी, 20 जुलाई को 11070 तुलसी एक्सप्रेस के साथ इलाहाबाद-इटारसी और झांसी-इटारसी पैसेंजर को निरस्त करने की घोषणा की गई है।

21 जुलाई को 12294 इलाहाबाद-लोकमान्य तिलक दूरंतो एक्सप्रेस के साथ इलाहाबाद-इटारसी और झांसी-इटारसी पैसेंजर निरस्त रहेगी।

सुनामी के बाद भी नहीं हुई थी ऐसी परेशानी

list of cancelled train of indian railway

दक्षिण भारत में वर्ष 2004 में आई सुनामी के दौरान भी रेल संचालन प्रभावित हुआ था, लेकिन तब 15 से 20 दिनों के भीतर रेल संचालन दुरुस्त कर लिया गया था। हालांकि इस बार इटारसी के आरआरआई रूम में लगी आग की घटना को हुए एक माह का वक्त बीत चुका है, लेकिन अब तक मुंबई और साउथ इंडिया रूट की तरफ जाने वाली ट्रेनों का संचालन सामान्य नहीं हो सका है।

‘इटारसी में आरआरआई रूम में लगी आग के बाद से अभी ट्रेनों का संचालन सामान्य नहीं हो सका है। इसी वजह से रेलवे ने अगले पांच दिनों में निरस्त होने वाली ट्रेनों की सूची जारी की है। जिन यात्रियों का रिजर्वेशन संबंधित ट्रेनों में है रेलवे उनका पूरा रिफंड दे रहा है। ’
-बिजय कुमार, सीपीआरओ, एनसीआर

किस दिन कितनी ट्रेनें होंगी निरस्त

तारीख    निरस्त होने वाली ट्रेनों की संख्या
17 जुलाई    56
18 जुलाई    62
19 जुलाई    59
20 जुलाई    67
21 जुलाई    62

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed