फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Liquor baron Ponty Chadha killed in firing

शराब कारोबारी पोंटी चड्ढा की गोली मारकर हत्या

Sat, 17 Nov 2012 04:29 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 17 Nov 2012 04:29 PM IST
विज्ञापन
Liquor baron Ponty Chadha killed in firing
उत्तर भारत के बड़े शराब कारोबारी पोंटी चड्ढा की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। पोंटी चड्ढा संपत्ति विवाद सुलझाने नई दिल्ली में महरौली के छतरपुर स्थित फार्म हाउस पर अपने भाई हरविंदर चड्ढा के पास गए थे।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों के मुताबिक इसी दौरान चड्ढा बंधुओं के बीच कहासुनी हो गई और दोनों भाइयों के बीच फायरिंग शुरू हो गई। गोलीबारी में दोनों भाइयों की मौत हो गई। घटनास्थल पर मौजूद गार्ड भी जख्मी हो गया। पुलिस ने पोंटी चड्ढा की मौत की पुष्टि की है।
विज्ञापन


पोंटी चड्ढा का असली नाम गुरप्रीत चड्ढा है। पोंटी का शराब के अलावा रियल स्टेट, चीनी मिल और फिल्म डिस्ट्रीब्यूशन का कारोबार रहा है। सूत्रों के मुताबिक पोंटी चड्ढा का उत्तर प्रदेश में कभी गन्ना पेराई का छोटा कारोबार था। बाद में चड्ढा परिवार ने तरक्की की नई बुलंदियों को छुआ और उसका कारोबार 6000 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कथित रूप से मायावती के करीबी होने की वजह से चड्ढा कई राजनीतिक दलों के निशाने पर रहा। मार्च 2009 में उत्तर प्रदेश के अहम जिलों में शराब की होलसेल और रिटेल सप्लाई का ठेका चड्ढा कंपनी को दिया गया। माना जाता है कि चड्ढा का शराब कारोबार 6 राज्यों में फैला हुआ है।


साथ ही चड्ढा के वेब इंक का कई राज्यों में मॉल भी हैं। नोएडा में सेंटरस्टेज मॉल, गाजियाबाद में वेब मॉल, लखनऊ में वेब मॉल, मुरादाबाद में वेब मॉल और दिल्ली में कई मॉल्स हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed