{"_id":"adf212c0-d57d-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"lions-kills-cobra-in-jamshedpur-zoo","type":"story","status":"publish","title_hn":"जब शेरों ने किया कोबरा का शिकार ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
जब शेरों ने किया कोबरा का शिकार
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 15 Jun 2013 11:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जंगलों में बब्बर शेर आम तौर पर भोजन की तलाश में शिकार पर निकलते हैं, लेकिन जमशेदपुर के चिड़ियाघर में उन्होंने जो किया, उसका मकसद अपनी बादशाहत को कायम रखना था।
विज्ञापन
जमशेदपुर के टाटा जू में जब एक कोबरा शेरों के बाड़े में घुस गया, तो दो शेरों ने उसे मार दिया। यह बात और है कि इस जंग में उन दोनों को भी कोबरा ने डस लिया।
विज्ञापन
जब सांप एक मेंढक की दावत उड़ा रहा था, तो शेरनी सालिया वहां पहुंची और उसे गर्दन से दबोच लिया, जबकि शेर जम्बो ने उसकी पूंछ पकड़ ली। दोनों ने मिलकर कोबरा के दो टुकड़े कर दिए।
विज्ञापन
चिड़ियाघर ने एक विज्ञप्ति में कहा, 'सालिया को कोबरा ने काट लिया, जबकि जम्बो में भी सांप के काटने के लक्षण मिले हैं। उन्हें जहर का असर कम करने की दवा दी गई और फिलहाल निगरानी में रखा जा रहा है।'
इस घटना को देखने वाले चिड़ियाघर कर्मचारी शेरों को अंदर ले गए। वेट डॉक्टर ने दूसरे शेरों की जांच की और उनमें कोई खराब लक्षण नहीं दिखे, हालांकि एहतियाती उपायों के तहत उन्हें एंटी-एलर्जिक इंजेक्शन दे दिए गए हैं।