फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   lightning in andhra pradesh, 20 dies

आकाशीय बिजली गिरने से आंध्र में 20 की मौत

Mon, 07 Sep 2015 11:15 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 07 Sep 2015 11:15 AM IST
विज्ञापन
lightning in andhra pradesh, 20 dies

आंध्र प्रदेश में इन दिनों प्रकृति ने अपना कहर ढाया हुआ है। राज्य के अलग-अलग क्षेत्र में बिजली गिरने से 20 लोगों की मौत हो गई है। बिजली गिरने की यह घटना राज्य के नेल्लोर, प्रकाशम, गुंटूर और कृष्णा जिले में हुई है।

विज्ञापन


हादसे में सबसे ज्यादा मौतें नेल्लोर जिले में हुई हैं जहां बिजली गिरने से 6 लोगों की मौत हो गई। राज्य सरकार ने आपदा में मृतकों के परिजनों को 4 लाख रुपए के आर्थिक मदद की घोषणा की है।
विज्ञापन


दूसरी ओर मौसम विभाग के अनुसार अगले दो से तीन दिन तक भारी बारिश की आशंका है यानी लोगों की परेशानी और बढ़ सकती हैं।

मुख्यमंत्री ने बुलाई आपात बैठक

lightning in andhra pradesh, 20 dies

लगातार बारिश से बिगड़े हालात के बीच मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने आपात बैठक बुलाई। जिसमें ताजा हालात की समीक्षा की जाएगी।

बता दें कि बंगाल की खाड़ी में कम दबाव के चलते पिछले कुछ दिनों से आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के इलाकों में भारी बारिश हो रही है।

बारिश के चलते नीचले इलाकों में पानी भरने की समस्या के साथ-साथ सड़क यातायात पर भी प्रतिकूल असर पड़ा है और लोगों की परेशानी बढ़ी हुई है। बताते चलें कि आंध्र में यह पहली घटना है जब एक साथ इतने लोगों की मौत बिजली गिरने से हुई हो। (फाइल फोटो)

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed