{"_id":"797dba5e-2717-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"life-returning-to-normalcy-in-faizabad-under-six-hours-curfew","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैजाबाद में जनजीवन सामान्य, महज छह घंटे कर्फ्यू","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
फैजाबाद में जनजीवन सामान्य, महज छह घंटे कर्फ्यू
फैजाबाद/ब्यूरो
Updated Mon, 05 Nov 2012 12:37 PM IST
विज्ञापन
फैजाबाद के लोगों की दिनचर्या पटरी पर लौटने और हालात तेजी से सामान्य होने के चलते कर्फ्यू में ढील की मियाद बढ़ाने का क्रम जारी है। शनिवार व रविवार को सुबह छह बजे से रात नौ बजे तक कर्फ्यू में ढील देने के दौरान रही शांति के चलते प्रशासन ने ढील की अवधि और बढ़ा दी है। सोमवार को कर्फ्यू तो पूरी तरह से नहीं उठाया गया है, लेकिन कर्फ्यू में ढील की अवधि बढ़ाकर रात 12 बजे तक कर दी गई है। जिसके चलते शहर में अब महज छह घंटे का ही कर्फ्यू रह गया है।
विज्ञापन
वहीं बीते 24 घंटों में पुलिस ने भदरसा के भोला की हत्या के मामले में आरोपी सभासद व उसके भाई की गिरफ्तारी का दावा किया है। पीड़ितों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज किये जाने की कवायद जारी है। प्रशासन ने शहर की तर्ज पर रविवार को बीकापुर व इनायतनगर थाना क्षेत्र के शाहगंज व आस-पास के इलाकों के प्रभावितों को मुआवजे का चेक वितरित किया है।
विज्ञापन
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान नगर कोतवाली के चौक घंटाघर समेत आसपास आगजनी, तोड़-फोड़ व बवाल के बाद हालात के मद्देनजर पिछले गुरुवार की सुबह प्रशासन ने कर्फ्यू लगाये जाने की घोषणा कर दी थी। कई दिनों से प्रशासन की ओर से हालात की समीक्षा कर कर्फ्यू अवधि में लगातार छूट ही नहीं दी जा रही है, बल्कि प्रतिदिन छूट की अवधि में बढ़ोतरी भी की जा रही है।
विज्ञापन
शहरवासियों में चर्चा थी कि लगातार चल रही शांति के चलते सोमवार से कर्फ्यू पूरी तरह उठा लिया जाएगा। हालांकि प्रशासन अभी मामले में एहतियात बरतता नजर आ रहा है। कर्फ्यू पूरी तरह हटाने के बजाय प्रशासन ने छूट की मियाद मध्य रात्रि तक किए जाने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही बवाल, आगजनी से प्रभावित लोगों को मुआवजा दिये जाने का क्रम भी जारी है। रविवार को शाहगंज व आसपास के प्रभावित दुकानदारों व अन्य को अंतरिम मुआवजे का वितरण किया गया।
रविवार को दूरभाष पर डीएम दीपक अग्रवाल ने बताया कि शहर समेत देहात क्षेत्र के प्रभावित इलाकों में समुदायों के साथ शांति बहाली के लिए बैठकों का दौर जारी है। रात में चौकसी के साथ कर्फ्यू अवधि में हालात की निगरानी के लिए तैनात टीमें व फोर्स अपनी ड्यूटी पर मुस्तैद रहेगी।