फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   life being normal in faizabad

फैजाबाद में शांति, भदरसा में अघोषित कर्फ्यू के हालात

Tue, 30 Oct 2012 07:54 AM IST
मसौधा/भदरसा/ब्यूरो
मसौधा/भदरसा/ब्यूरो Updated Tue, 30 Oct 2012 07:54 AM IST
विज्ञापन
life being normal in faizabad

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए बवाल के बाद छठवें दिन सोमवार को भी भदरसा कस्बे में अघोषित कर्फ्यू के हालात रहे। अधिकारियों के नेतृत्व में फोर्स का मार्च जारी रहा। क्षेत्र में भारी मात्रा में सीआरपीएफ समेत अन्य पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है। प्रशासन की ओर से रोजमर्रा की चीजों का वितरण कराया गया। हालांकि भदरसा व भरतकुंड की दुकानें बंद रहीं। शांति समिति की बैठक कर अमन बहाली की कवायद शुरू हो गई है।

विज्ञापन


रविवार रात भी पुलिस की ओर से उपद्रव में शामिल लोगों की धरपकड़ के लिए छापेमारी का दौर जारी रहा। पुलिस ने दोस्तपुर के पूर्व प्रधान मंशाराम वर्मा, उमाशंकर, राहुल व सुनील को गिरफ्तार कर चालान किया है। सोमवार को एडीएम प्रशासन राजेश कुमार, एसपी सिटी सुभाष सिंह बघेल समेत सोहावल एसडीएम व थानाध्यक्ष के नेतृत्व में सुरक्षाबलों ने मार्च कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया है। प्रशासन की ओर से कस्बे में दूध समेत रोजमर्रा की वस्तुओं का वितरण कराया गया, जिसको लेकर लोगों की लंबी कतार रही।
विज्ञापन


पुलिस चौकी पर आयोजित शांति समिति की बैठक में एडीएम प्रशासन की ओर से अमन-चैन बहाली के लिए विश्वास बहाल करने की अपील की गई। एसपी देहात की ओर से शरारती तत्वों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। सूचना व शिकायत के लिए सीयूजी नंबर भी बताए गए। बैठक में एसडीएम सोहावल केके द्विवेदी, सीओ अयोध्या महेश मिश्र, थानाध्यक्ष चंद्रभान यादव, सभासद वसीखान, साजिद खान, डॉ. अच्छन, अहमद खान, डॉ. आमिर खान, अशोक पांडेय, जगदीश गुप्त, शीतला प्रसाद, रामचंद्र निषाद, मेराज सिद्दीकी समेत अन्य मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


भदरसा-चौक में चौकस रही चिकित्सा व्यवस्था
प्रशासन की ओर से कर्फ्यू में छूट देने से पहले हिंसा प्रभावित क्षेत्रों की चिकित्सा व्यवस्था चौकस कर दी गई थी। नगर कोतवाली और भदरसा बाजार के निकट सचल चिकित्सा दल तैनात कर दिया गया था। इस दौरान जो भी मरीज आए उनका इलाज किया गया। शहर में दो स्थानों पर और ग्रामीण क्षेत्र में भदरसा में एक सचल चिकित्सा दल तैनात रहा। इस दौरान सौ से अधिक मरीजों का इलाज किया गया। हालांकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई। सीएमओ स्तर से जिला अस्पताल में दो एंबुलेंस और तैनात कर दी गई हैं।


राष्ट्रीय राजमार्ग पर पड़ने वाले दो सीएचसी सोहावल और रुदौली में भी हर समय एंबुलेंस को तैनात रखने का निर्देश दिया गया है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राकेश कुमार यादव ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के सभी चिकित्सालयों को अलर्ट कर दिया गया है। चिकित्सक और पैरा मेडिकल स्टाफ को हर समय अस्पताल में रहने का निर्देश दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed