{"_id":"0122773e-9bb6-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"liaquat-shah-will-be-released-upon-discovering-true-intentions","type":"story","status":"publish","title_hn":"'सही नीयत का पता चलते ही रिहा होगा लियाकत'","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
'सही नीयत का पता चलते ही रिहा होगा लियाकत'
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Tue, 02 Apr 2013 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिजबुल मुजाहिद्दीन आतंकी लियाकत शाह को उसके परिवार के पास भेज दिया जाएगा, अगर यह साबित हो जाए कि वह वाकई आत्मसमर्पण के लिए भारत आ रहा था।
विज्ञापन
यह बात कही है गृह सचिव आरके सिंह ने। सिंह ने कहा है कि मामले की जांच कर रही एनआईए जल्द ही पता लगा लेगी कि सच क्या है। अगर लियाकत की सच्ची नीयत का पता चल जाए तो उसे रिहा कर दिया जाएगा ताकि वह जम्मू-कश्मीर सरकार के आगे आत्मसमर्पण कर आम जिंदगी बसर कर सके।
विज्ञापन
गृह मंत्रालय का यह नरम रवैया लियाकत और जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के लिए राहत की खबर है। सिंह के मुताबिक दिल्ली पुलिस द्वारा लियाकत की गिरफ्तारी के बाद यह पता लगाना जरूरी है कि आत्मसमर्पण के पीछे लियाकत की कोई और चाल तो नहीं थी।
विज्ञापन
गौरतलब है कि लियाकत अपने परिवार को साथ जम्मू-कश्मीर और गृह मंत्रालय की विशेष आत्मसमर्पण योजना के तहत आत्मसमर्पण करने पाक अधिकृत कश्मीर से नेपाल के रास्ते भारत आ रहा था। भारत-नेपाल सीमा के सोनौली चेक पोस्ट पर दिल्ली पुलिस ने लियाकत को गिरफ्तार कर लिया।
दिल्ली पुलिस का दावा है कि उसकी योजना होली के मौके पर दिल्ली में आतंकी वारदात को अंजाम देने की थी। पुलिस ने लियाकत की निशानदेही पर एके 56 और हैंड ग्रेनेड भी बरामद कर लिया था। जम्मू-कश्मीर पुलिस और वहां के मुख्यमंत्री ने दिल्ली पुलिस की इस हरकत पर सवाल खड़े कर दिए थे।
सीएम उमर अब्दुल्ला ने कहा कि कोई भी आतंकी वारदात को अंजाम देने अपने परिवार के साथ नहीं निकलेगा। इस विवाद के बाद पूरे मामले की जांच एनआईए को सौंप दी गई है।