{"_id":"7de0f30a-c23e-11e2-a4b2-d4ae52bc57c2","slug":"li-meets-president-mukherjee","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय हितों के खिलाफ कोई काम नहीं करेगा चीन","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
भारतीय हितों के खिलाफ कोई काम नहीं करेगा चीन
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2013 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन के प्रधानमंत्री ली केचियांग ने राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से वादा किया है कि चीन ऐसा कोई काम नहीं करेगा जिससे भारत के हित प्रभावित हो।
विज्ञापन
भारत के तीन दिवसीय यात्रा पर आए ली ने मंगलवार को मुखर्जी से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की।
इस मौके पर मुखर्जी ने कहा कि दोनों देशों से होकर गुजरने वाली नदियों को दोनों देशों के लोगों को बांटने की वजह नहीं बल्कि जुड़ने का जरिया बनना चाहिए।
कोटनीस के परिवार से मिले चीनी प्रधानमंत्री
विज्ञापन
राष्ट्रपति ने तिब्बत से होकर भारत में आने वाली विवादित ब्रह्मपुत्र नदी के संदर्भ में यह बात कही।
ली से मुलाकात के दौरान प्रणब मुखर्जी ने यह भी कहा कि दोनों देशों को एक दूसरे की संवेदना का ख्याल रखते हुए विश्वास का माहौल बनाना चाहिए ताकि साझा हितों का ख्याल रखा जा सके।
विज्ञापन
राष्ट्रपति ने खुशी जताई है कि ली ने पद ग्रहण करने के बाद अपनी पहली विदेश यात्रा के लिए भारत को चुना। उन्होंने कहा कि ली का यह कदम उनकी नजर में भारत की अहमियत को दर्शाता है।
राष्ट्रपति के मुताबिक भारत-चीन संबंध 21वीं सदी का सबसे महत्वपूर्ण मसला है। मुखर्जी ने ली से उम्मीद जताई कि ये संबंध आपसी विश्वास और भाईचारे का होगा।
इन बातों की प्रतिक्रिया में ली ने राष्ट्रपति को भरोसा दिलाया कि चीन भारत को सामरिक साझेदार के रूप में देख रहा है और दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों की अपार संभावनाएं ह्रैं।