{"_id":"fe75c86a-4ac0-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"letter-warns-of-bomb-attack-on-shirdi-saibaba-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिरडी के साईं मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
शिरडी के साईं मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी
शिरडी/एजेंसी
Updated Thu, 20 Dec 2012 09:49 PM IST
विज्ञापन
पहली जनवरी को प्रसिद्ध साईं मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। श्री साईं बाबा संस्थान ट्रस्ट के डिप्टी एक्जक्यूटिव आफिसर यशवंत माने ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि धमकी वाला पत्र गुरुवार को पुलिस को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
इस मामले को लेकर संस्थान के पदाधिकारियों ने एक बैठक की। शिरडी थाना प्रभारी दत्ता पवार ने बताया कि मराठी में लिखे इस पत्र में अंकुश भूसे, भास्कर कदम, बालू लाहूडकर के हस्ताक्षर हैं और इस पर बुलधाना जिले के डाकघर की मोहर लगी है। बुधवार को मिले इस पत्र में कहा गया है कि बम ब्लास्ट करने के लिए उन्हें 350 करोड़ रुपए दिए गए हैं।
विज्ञापन
पुलिस उपाधीक्षक विवेक पाटिल ने बताया कि आगे की जांच के लिए इस पत्र को क्राइम ब्रांच को भेज दिया गया है। मंदिर के आस-पास सुरक्षा बढ़ा दी गई है क्योंकि क्रिसमस और नए साल पर यहां लाखों श्रद्धालु आते हैं।
विज्ञापन