फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   letter to pmo for dowry arrangement for sisters

बहनों के लिए मोदी से मांगा दहेज, PMO ने लिया एक्शन

Sat, 03 Jan 2015 11:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Sat, 03 Jan 2015 11:22 AM IST
विज्ञापन
letter to pmo for dowry arrangement for sisters

बुलंदशहर के जटपुरा निवासी मनजीत ने अपनी दो बहनों की शादी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दहेज मांगा है। इसके लिए उन्होंने बाकायदा दहेज के सामानों की सूची बनाकर पीएम को पत्र भेजा था। मनजीत की चिट्ठी पर पीएमओ ने कार्रवाई करते हुए दहेज के सामानों की सूची के साथ जिला प्रशासन को एक चिट्ठी भेजी है। इस चिट्ठी के माध्यम से पीएमओ ने डीएम बुलंदशहर से मनजीत की माली हालत के संबंध में जानकारी मांगी है।

विज्ञापन


बता दें कि जटपुरा निवासी मनजीत की दो बहने हैं और दोनों की उम्र शादी लायक हो गई है। मनजीत दोनों के विवाह को लेकर चिंतित हैं क्योंकि उनकी माली हालत ठीक नहीं है। वह दोनों बहनों की शादी में दहेज का सामान देने की स्थिति में नहीं है। ऐसे में मनजीत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दहेज की सूची बनाकर चिट्ठी भेजकर दहेज मांगा है। पत्र में मनजीत ने परिवार की आर्थिक स्थिति के विषय में विस्तार से लिखा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा है कि उनकी दो बहने हैं, जिनका जल्द ही विवाह करना है लेकिन माली हालत विवाह की इजाजत नहीं देती। ऐसे में उनकी बहनों की शादी के लिए पीएम मोदी दहेज उपलब्ध कराएं। मनजीत ने दहेज की सूची भी पीएम को भेजे गए पत्र में नत्थी कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे हुआ खुलासा

letter to pmo for dowry arrangement for sisters

इसका खुलासा तब हुआ जब पीएमओ से जिला प्रशासन को चिट्ठी मिली। पीएमओ से जारी चिट्ठी में कहा गया है कि जिला प्रशासन मनजीत की माली हालत की जानकारी दे। मनजीत की कमाई का जरिया क्या है, इसके बारे में भी बताया जाए। शुक्रवार को डीएम बी. चंद्रकला के सामने प्रकरण आया। उन्होंने मनजीत के मामले की जांच के लिए अफसर नियुक्त कर दिए हैं ताकि पीएमओ को जल्द रिपोर्ट भेजी जा सके।

डीएम बी चंद्रकला ने बताया कि सात दिन के भीतर मनजीत का सामाजिक और आर्थिक स्टेटस पीएमओ को भेज दिया जाएगा। इसके बाद की कार्रवाई पीएमओ को करनी है।

सवा बीघा जमीन है मनजीत के पास
मनजीत ने बताया कि उसके पास सवा बीघा जमीन है। उससे होने वाली आमदनी से परिवार चलाना मुश्किल है। मां भी लोगों के घरों में चूल्हा-चौका कर उनका पेट पाल रही है। ऐसे में दोनों बहनों का विवाह करना उनके बस में नही है। पीएम मोदी से बहनों के दहेज के लिए मांग की है। उम्मीद है कि मोदी मदद करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed