फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Threatening letter with a warning of 900 blasts found in Khatu Shyam Temple

खाटू श्याम मंदिर में मिला पत्र, 900 धमाकों की धमकी

Thu, 01 Jan 2015 01:58 PM IST
Updated Thu, 01 Jan 2015 01:58 PM IST
विज्ञापन
Threatening letter with a warning of 900 blasts found in Khatu Shyam Temple

राजस्थान के प्रसिद्ध खाटू श्यामजी मंदिर में पूरे हिंदुस्तान में 900 बम धमाके करने की धमकी भरा पत्र मिला है। इस पत्र में धमकी दी गई है कि जयपुर में नौ धमाके करके हम ट्रेलर दिखा चुके हैं, अब पूरे हिंदुस्तान में 900 धमाके करके दिखाएंगे।

विज्ञापन


मंदिर प्रशासन को यह पत्र बुधवार दोपहर को एक माला के अंदर पिरोया हुआ मिला। पुलिस व मंदिर प्रशासन का मानना है कि यह करतूत मंदिर में दर्शनार्थी बनकर आए व माला चढ़ा कर गए किसी व्यक्ति की है।
विज्ञापन


मंदिर की सुरक्षा में 66 पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए हैं। मंदिर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

दस पत्रों में लिखी मिली जेहाद की बातें

Threatening letter with a warning of 900 blasts found in Khatu Shyam Temple

जानकारी के अनुसार माला में मिले पत्र में उर्दू और हिंदी भाषा का इस्तेमाल किया गया है। पत्र में सात जून 2008 की तारीख डाली गई है। पत्र में हिंदुस्तानियों को काफिर बताते हुए लिखा गया है कि हमने 800 साल हिंदुस्तानियों पर राज किया है और अब हम काफिरों को जिंदा जला देंगे।

पत्र में हिंदू महिलाओं के लिए भी अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया है। पत्र मिलते ही मंदिर प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी। जब और जांच-पड़ताल की गई, तो जिस ड्रम में पत्र डाले जाते हैं, उसमें दस और पत्र व दस्तावेज मिले, जिसमें जेहाद की बातें की गई थीं। कुछ पर अखबारों में छपे समाचारों की कटिंग भी थी।

पुलिस के अनुसार किसी पत्र पर ‘आई’ व किसी पर ‘एस’ लिखा हुआ है। कुछ पर ‘एम’ भी लिखा है, जो आईएसआई व इंडियन मुजाहिद्दीन की ओर इशारा किया गया लगता है। पुलिस जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed