{"_id":"ab94fafc47de2e66d6fb947f4b3deb9a","slug":"let-be-a-fourth-war-with-pak-will-wipe-off-it-from-map-udhav-thakrey","type":"story","status":"publish","title_hn":"'चौथी जंग हो जाए, नक्शे से मिटा देंगे पाकिस्तान'","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
'चौथी जंग हो जाए, नक्शे से मिटा देंगे पाकिस्तान'
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 07 Dec 2013 01:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज श्ारीफ के कश्मीर पर जंग होने से जुड़े बयान पर देश में कड़ी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। इस बयान पर प्रधानमंत्री मनमोहन भी ऐतराज जता चुके हैं।
विज्ञापन
अब शिवसेना के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने कहा है कि अगर पाकिस्तान, भारत से चौथी जंग चाहता है, तो ऐसा हो ही जाए, ताकि उसे सबक सिखाया जा सके।
चौथी जंग पर मनमोहन का करारा जवाब, शरीफ पलटे
विज्ञापन
ठाकरे ने शिवसेना के मुखपत्र सामना में लिखा, "पिछली तीन दफा की जंग में पाकिस्तान को सबक सिखाया जा चुका है, लेकिन उस पर कोई असर नहीं हुआ है, ऐसे में उसे बात सही से समझाने के लिए चौथी जंग की जरूरत है।"
विज्ञापन
शरीफ ने कहा था कि कश्मीर मुद्दे पर भारत और पाकिस्तान के बीच फिर जंग हो सकती है, हालांकि बाद में पाकिस्तान सरकार ने इस बयान पर सफाई भी दी।
कश्मीर पर फिर हो सकती है भारत-पाक जंगः नवाज
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने इस पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा था कि उनके जीते जी पाकिस्तान से भारत से जंग नहीं जीत सकता। शरीफ के मुताबिक वह अपने जीवनकाल में कश्मीर का हल निकलता देखना चाहते हैं।
ठाकरे ने कहा, "पाकिस्तान केवल यही जबान समझता है। जंग में हार की हैट्रिक लगाने के बाद भी उसमें सुधार नहीं आया है। चौथा युद्ध भी हो जाए।"
उन्होंने यह भी कहा कि अगर दोनों मुल्क के बीच चौथी जंग होती है, तो पाकिस्तान दुनिया के नक्शे से मिट जाएगा और भारत दोबारा से पाक अधिकृत कश्मीर पर कब्जा कर लेगा।