फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Leopards Attacked Poultry Farms in Bahraich, UP; Ate 209 Chicken

पोल्ट्री फॉर्म पर तेंदुओं का हमला, चबा गए सैकड़ों मुर्गियां

Fri, 05 Dec 2014 12:05 PM IST
Updated Fri, 05 Dec 2014 12:05 PM IST
विज्ञापन
Leopards Attacked Poultry Farms in Bahraich, UP; Ate 209 Chicken

यूपी के बहराइट के ग्राम पंचायत बोझिया के केदारपुरवा में बुधवार रात एक ग्रामीण के पोल्ट्री फॉर्म में मादा तेंदुए ने अपने दो शावकों के साथ हमला बोल दिया।

विज्ञापन


तेंदुओं ने पोल्ट्री फार्म के करीब 209 मुर्गे और मुर्गियों को निवाला बना लिया जबकि 40 मुर्गियों को कुचल कर मार डाला। पोल्ट्री फॉर्म मालिक की सूचना पर पहुंचे वन रक्षक ने तेंदुओं के हमले की पुष्टि की है।
विज्ञापन


मुर्तिहा रेंज के मजरा केदारपुरवा टेपरा निवासी दीनदयाल का पोल्ट्री फार्म गांव और जंगल के बीच खेत में है। फॉर्म से जंगल की दूरी लगभग 500 मीटर है। रात में दीनदयाल पोल्ट्री फॉर्म के कमरे में सो रहा था तभी एक बजे के आसपास मुर्गियों की आवाज सुनी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दीनदयाल ने खिड़की खोली तो फॉर्म में तीन तेंदुए देखकर उसके होश उड़ गए। उसने शोर मचाया लेकिन गांव की दूरी अधिक होने के चलते लोग मदद को नहीं आ सके। इस दौरान तेंदुओं ने मुर्गियों को निवाला बना लिया। लगभग एक घंटे तक तेंदुए पोल्ट्री फॉर्म में रहे। इसके बाद जंगल में चले गए।

कुचले जाने से 40 और मुर्गियां मरीं

Leopards Attacked Poultry Farms in Bahraich, UP; Ate 209 Chicken

सूचना पर गुरुवार सुबह वन रक्षक आनंद गौतम ने मौके पर पहुंचकर तेंदुओं के हमले की पुष्टि की है। वन रक्षक ने बताया कि दीनदयाल से प्रार्थना पत्र ले लिया गया है। मुआवजा दिलाया जाएगा।

इसी फार्म में बकरियों को भी बनाया था निवाला
एक तेंदुए ने दो माह पूर्व इसी पोल्ट्री फॉर्म पर हमला कर दीनदयाल की दो बकरियों को भी निवाला बना लिया था लेकिन उसका मुआवजा अब तक नहीं दिया गया।

रिपोर्ट मिलने पर देंगे मुआवजा
मादा तेंदुए के शावकों के साथ केदारपुरवा में हमले की सूचना मिली है। वनकर्मियों को मौके पर भेजा गया है। रिपोर्ट मिलने के बाद पोल्ट्री फॉर्म मालिक को मुआवजा दिलाया जाएगा।
- आशीष तिवारी, प्रभागीय वनाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed