फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   leopard killed goats in up

नहीं थम रहा तेंदुए का कहर, 11 बकरियों को बनाया निवाला

Mon, 03 Mar 2014 10:38 AM IST
Updated Mon, 03 Mar 2014 10:38 AM IST
विज्ञापन
leopard killed goats in up

उत्तरप्रदेश के महोबा जिले के शिवहार गांव में तेंदुआ एक किसान की 11 बकरियां खा गया और सात को घायल कर दिया। बाद में घेराबंदी करने पर एक ग्रामीण को घायल कर जंगल की तरफ भाग गया।

विज्ञापन


गांव में तेंदुए के घुस आने की खबर से क्षेत्र के लोग सहमे हुए हैं। वन विभाग की टीम उसकी खोजबीन में जुटी है। कोतवाली क्षेत्र के शिवहार गांव में शुक्रवार शाम को तेंदुआ घुस आया।

विज्ञापन

ग्रामीणों ने तेंदुए को घेरा

leopard killed goats in up

गांव के भगवानदास पाल के बाड़े में बंधी 11 बकरियों को खा गया, जबकि सात बकरियों को घायल कर दिया। बकरियों के चीख पर पशुपालक बाड़े में पहुंचा तो तेंदुए को देख उसके होश उड़ गए।

पता चलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर इकट्ठे हो गए। एक सैकड़ा से ज्यादा ग्रामीणों ने लाठी, डंडे़, फरसे, कुल्हाड़ी लेकर तेंदुए को घेर लिया। इसी दौरान तेंदुआ ने झपट्टा मारकर देशराज को घायल कर दिया और जंगल की तरफ भाग निकला।

आसपास के गांवों में दहशत

leopard killed goats in up

पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. एमपी द्विवेदी ने गांव में घायल बकरियों का इलाज किया। वन क्षेत्राधिकारी एमपी वर्मा ने मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों से घटना के संबंध में पूछताछ की। तेंदुए के क्षेत्र में आने से आसपास के गांव दहशत में हैं।

ग्रामीण खेतों में जाने से भी डर रहे हैं। उप जिलाधिकारी पूनम निगम ने बताया कि घटना की सूचना पर राजस्व टीम को ग्राम शिवहार भेजा गया है।

वह तेंदुए के हमले से हुए नुकसान की जानकारी करने के बाद रिपोर्ट देगी। पशुपालक व घायल ग्रामीण की मदद की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed