फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   leopard in meerut

सामने तेंदुआ देख बेहोश हुआ किसान

Tue, 04 Mar 2014 05:07 PM IST
Updated Tue, 04 Mar 2014 05:07 PM IST
विज्ञापन
leopard in meerut

मेरठ में तेंदुए का कहर कम नहीं हो रहा है। सोमवार को पूठी गांव के जंगल में काम रहा किसान कुछ ही दूरी पर स्थित ट्यूबवेल पर तेंदुआ देखकर बेहोश हो गया।

विज्ञापन


इससे पहले निकली उसकी चीख सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग दौड़े, लेकिन तेंदुआ ईख के खेत में घुसकर गुम हो गया। ग्रामीणों ने उसकी तलाश भी की, लेकिन वह नहीं मिला।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे वन विभाग के कर्मचारियों की टीम को पदचिह्नों की जांच कर तेंदुआ होने की पुष्टि की।

गन्ने के खेत में काम कर रहा था किसान

leopard in meerut

पूठी गांव निवासी सोनू पुत्र सुरेंद्र सोमवार को अगवानपुर जाने वाले मार्ग पर स्थित अपने खेत में गन्ना छील रहा था।

इस दौरान खेत के पास ही स्थित लल्लू की ट्यूबवेल से गुर्राने की आवाज आई तो उसकी नजर उधर चली गई।

सोनू के अनुसार ट्यूबवेल पर तेंदुआ खड़ा था, जो उसकी ओर देखकर गुर्रा रहा था। यह देख उसकी चीख निकल गई और वह बेहोश हो गया।

उसकी चीख सुनकर आसपास के किसान दौडे़ तो तेंदुआ ईख के खेत में घुस गया। यह सूचना गांव में पहुंची तो ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर दौड़े और खेतों में तेंदुए की तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed