फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Leopard awe intact in meerut

तेंदुए का खौफ बरकरार, अफवाह से शहर हलकान

Wed, 26 Feb 2014 01:29 AM IST
Updated Wed, 26 Feb 2014 01:29 AM IST
विज्ञापन
Leopard awe intact in meerut

शहर में तेंदुए का खौफ बरकार है। दिन में कई स्थानों पर तेंदुए के पहुंचने के निशान और उसे देखने की लोगों ने बात भी कही। हालांकि अधिकारी इससे इंकार करते रहे।

विज्ञापन


शाम करीब सात बजे कैंट इलाके में माल रोड पर एक सैनिक अधिकारी के आवास में तेंदुआ देखे जाने की बात भी उनके एक कर्मचारी ने कही। इसके बाद पूरा अमला वहां पहुंचा।
विज्ञापन


इससे पहले भी दिन भर अलग-अलग जगह तेंदुए को देखे जाने के दावे के बाद भीड़ जमा होती रही और अधिकारी भी गश्त करते रहे।

कोठी में तेंदुए के पैरों के निशान

Leopard awe intact in meerut

सोमवार देर रात और मंगलवार को अधिकारियों ने दावा किया कि संभवत: तेंदुआ शहर से चला गया है। मंगलवार दोपहर अचानक शोर मचा कि लालकुर्ती क्षेत्र में एक बैंक्वेट हाल मालिक की कोठी में तेंदुए के पैरों के निशान हैं। मौके पर भीड़ लग गई। पुलिस और वन विभाग की टीम भी पहुंची।

पैरों के निशान देखे और आशंका जता दी कि तेंदुआ अभी शहर में है। बाद में डीएफओ सुशांत शर्मा ने बयान दिया कि ये निशान तेंदुए के नहीं हैं। इसके बाद मवाना रोड पर गंगानगर पुलिया के पास तेंदुआ होने की सूचना उड़ी।

सुभाष नामक व्यक्ति ने एसपी देहात को फोन कर तेंदुआ देखे जाने की बात भी कही।

जब तेंदुए पर भौंका कुत्ता

Leopard awe intact in meerut

इसके बाद 2:20 बजे सूचना फैली कि सीडीए दफ्तर के पीछे हजारी के प्याऊ के पास सरकारी क्वार्टर में रहने वाली महिला शीला ने तेंदुआ देखा। उनके घर का पालतू कुत्ता तेजी से भौंकने लगा।

यह भी कहा गया कि वहां से गुजर रहा एक युवक लाइसेंसी पिस्टल लेकर वहां आया, तो तेंदुए ने उस पर हमला भी किया। शीला ने बताया कि दीवार के पास तेंदुआ देखा, जो पेड़ और जमीन पर पंजे मारकर दीवार फांदकर फरार हो गया।

विज्ञापन

पूरे द‌िन फैलती रहीं अफवाहें

Leopard awe intact in meerut

वन विभाग टीम और पुलिस के पहुंचने से पहले घायल युवक वहां से चला गया। इसके बाद करीब 3:40 बजे बाउंड्री रोड पर एमईएस के पंप नंबर 18 में पानी की टंकी के पीछे झाड़ियों में तेंदुआ होने की सूचना फैली।

वहां तैनात राजकुमार, नेत्रपाल और विपिन ने तेंदुआ देखने की पुष्टि की, लेकिन मौके पर पहुंचे वन विभाग और विशेषज्ञों की टीम ने खोजबीन की, तो वहां भी तेंदुआ नहीं मिला।

SSP ने बताया तेंदुआ द‌िखाई द‌िया

Leopard awe intact in meerut

अपराह्न करीब साढ़े चार बजे डीएम पंकज यादव, एसएसपी ओंकार सिंह और डीएफओ सुशांत शर्मा ने प्रेसवार्ता कर बताया कि जो पैरों के निशान मिले हैं, वो तेंदुए के नहीं है। अधिकारियों ने साफ कहा कि तेंदुआ शहर से चला गया है।

शहर वासियों को अफवाहों पर ध्यान नहीं देना चाहिए और न ही अफवाह उड़ाने में सहायक हों। इसके दो घंटे बाद ही सात बजे फिर से सूचना फैली कि माल रोड पर इलाहाबाद बैंक के पास एक सेना के अधिकारी के आवास में घुस गया।

तेंदुए के खौफ से इलाकों में खौफ

Leopard awe intact in meerut

उनके सहायक राजेश ने तेंदुआ देखने की बात कही, मगर जब वन विभाग की टीम, पुलिस और विशेषज्ञ मौके पर पहुंचे, तो वहां भी तेंदुआ नहीं मिला। रात तक तेंदुए की खोजबीन चलती रही। उधर देहात क्षेत्र पूठ, भदौड़ा आदि में भी तेंदुआ देखे जाने की सूचना मिलती रही।

आरवीसी कमांडिंग ऑफिसर मेजर जनरल जगविंदर सिंह ने अपने क्षेत्र में कई बार तेंदुआ देखे जाने की सूचना पर अलर्ट जारी कर दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि बहुत ही असामान्य स्थिति पर गोली मारने के निर्देश सेना को दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed