फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   leopard attack on boy in muradabad

पेड़ पर चढ़ा, फिर भी तेंदुए ने नहीं छोड़ा

Sat, 01 Mar 2014 12:11 PM IST
Updated Sat, 01 Mar 2014 12:11 PM IST
विज्ञापन
leopard attack on boy in muradabad

तेंदुए ने बृहस्पतिवार की रात को कांठ के अकबरपुर चैदरी गांव में एक किसान के घर घुसकर दो बकरियों को निवाला बना लिया।

विज्ञापन


वहीं शुक्रवार की दोपहर को खेत में पेड़ पर चढ़कर तेंदुए की तलाश कर रहे युवक पर हमला कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल युवक को पुलिस और तहसील स्टाफ ने अस्पताल में भर्ती करा दिया है।  

कांठ के सलेमपुर और अकबरपुर चैदरी के आसपास देखे हुए तेंदुए की दहशत कोसों तक फैल गई है।

बकर‌ियों को भी बनाया श‌िकार

leopard attack on boy in muradabad

बृहस्पतिवार की रात को करीब डेढ़ बजे हल्ला उस वक्त मचा जब तेंदुआ अपने शावक के साथ अकबरपुर चैदरी निवासी वीर सिंह के घर में घुस गया।

यहां बंधी दो बकरियों को मार दिया गया। इसी दौरान वीर सिंह की बहन वीरो की निगाह पड़ गई तो उसने शोर मचा दिया। शुक्रवार की सुबह को ग्रामीण लाठी डंडे लेकर तेंदुए की तलाश में निकल पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

तेंदुए के ख‌िलाफ ‘आपरेशन सर्च’

leopard attack on boy in muradabad

अकबरपुर और सलेमपुर के जंगल में ‘आपरेशन सर्च’ शुरू कर दिया। वन विभाग वाले भी पहुंच गए। अकबरपुर चैदरी के धर्मेंद्र सिंह (25) पुत्र अमर सिंह पेड़ पर चढ़कर तेंदुए की लोकेशन जानने की कोशिश कर रहा था।

वहीं पास के पेड़ पर इसी गांव का राजू  भी था। धर्मेंद्र करीब आठ फिट ऊंचाई पर था। तभी गन्ने के खेत में छिपे तेंदुए ने छलांग लगाते हुए उस पर हमलाकर दिया। पेड़ पर चढ़े तेंदुए ने उस पर पंजों से अटैक किया।

विज्ञापन

फायर‌िंग से भागा तेंदुआ

leopard attack on boy in muradabad

पास में ही दूसरे पेड़ पर मौजूद राजू ने शोर मचाया तो खेत को घेरे ग्रामीण दौड़कर पहुंचे। कुछ ने हवाई फायरिंग भी की इसके बाद तेंदुआ भाग गया। ग्रामीण घायल धर्मेंद्र को गांव ले आए।

सूचना पर पहुंचे तहसीलदार ने उसे अपनी गाड़ी से लाकर कांठ सीएचसी पर उपचार के लिए भर्ती कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed