फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   legendary actress Suchitra Sen passes away in Kolkata hospital

मशहूर अभिनेत्री सुचित्रा सेन का निधन

Fri, 17 Jan 2014 11:43 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 17 Jan 2014 11:43 AM IST
विज्ञापन
legendary actress Suchitra Sen passes away in Kolkata hospital

बीते जमाने की चर्चित अभिनेत्री सुचित्रा सेन का देहांत हो गया है। वे 23 दिसंबर से अस्पताल में भर्ती थी। वह 82 वर्ष की थी। उनकी बेटी मुनमुन सेन ने बताया कि आज तड़के कोलकाता के अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया।

विज्ञापन


सुचित्रा सेन की नातिन राइमा और रिया सेन भी अभिनेत्री हैं। सुचित्रा बांग्ला और हिंदी फिल्मों में की स्टार अभिनेत्रियों में एक रही हैं। बांग्ला फिल्मों के सुपर स्टार उत्तम कुमार के साथ उनकी रोमांटिक जोड़ी मशहूर रही।
विज्ञापन


1952 में फिल्म 'शेष कोथाय' से अपना फिल्मी सफर करने वाली सुचित्रा पहली भारतीय अभिनेत्री थीं, जिन्हें अपने अभिनय के लिए किसी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में अवार्ड से नवाजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन दशक के अपने लंबे करियर में उन्होंने लगभग 52 बांग्ला और सात हिंदी फिल्मों में एक्टिंग की। हिंदी फिल्मों में विमल राय की देवदास की पारो को सुचित्रा ही जीवंत कर सकती थीं। बाद में गुलजार की आंधी में भी उन्होंने उतना ही जीवंत अभिनय किया था।


इसे इंदिरा गांधी के निजी जीवन पर बनी फिल्म माना गया। बांग्ला फिल्मों में सुचित्रा को सात पाके बांधा, अग्निपरीक्षा, सप्तपदी, दीप जोले जाय जैसी फिल्में के लिए जाना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed