सजा के बाद भी बंद नहीं होंगे सलमान के लिए कानूनी रास्ते
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
13 साल पुराने हिट एंड रन केस में सलमान खान को 10 साल की सजा हो सकती है। कोर्ट ने उन्हें शराब पीकर और बिना लाइसेंस गाड़ी चलाने समेत सभी आरोपो में दोषी माना है। उन पर सबसे गंभीर आरोप गैर इरादतन हत्या का लगा है।
मामले में सलमान के खिलाफ कोर्ट का रवैया बहुत ही सख्त रहा है। कोर्ट में जज ने सलमान से पूछा है कि मामले में उन्हें 10 साल की सजा दी जा सकती है, आपका क्या कहना है।
सलमान की सजा पर फैसला वादी और बचाव पक्ष के वकीलों की बहस के बाद होना है, हालांकि माना जा रहा है कि कोर्ट उन्हें 5 से 10 साल की सजा दे सकती है।
सलमान को तीन साल से ज्यादा की सजा हुई तो...
कांग्रेस नेता और जानेमाने वकील केटीएस तुलसी ने कहा है कि कोर्ट ने सभी आरोपों में सलमान को दोषी माना है, इसलिए उन्हें 5 से 10 साल की सजा हो सकती है।
सलमान की सजा पर फैसला दोनों पक्षों के वकीलों की बहस के बाद होगा। कानूनविदों का मानना है कि कोर्ट उन्हें अगर तीन साल से अधिक की सजा सुनाती है, तो उन्हें सत्र न्यायायल से जमानत नहीं मिल सकती। उन्हें जमानत के लिए उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाना पड़ेगा।
निचली अदालत से फैसले की कॉपी पाने के बाद ही वह उच्च न्यायलय में अपील कर सकते हैं। फैसले के तुरंत बाद ही उन्हें जेल भेज दिया जाएगा। जमानत पाने तक उन्हें जेल में रहना पड़ेगा। हालांकि उन्हें तीन साल से कम सजा हुई तो निचली अदालत ही उन्हें जमानत दे देगी और सजा मुल्तवी भी की जा सकती है।