फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   leaders in search of new parties before lok sabha elections in up

यूपी में आम चुनाव से पहले पार्टियों में मची भगदड़

Mon, 22 Jul 2013 12:21 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Mon, 22 Jul 2013 12:21 AM IST
विज्ञापन
leaders in search of new parties before lok sabha elections in up

लोकसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश की राजनीतिक पार्टियों की अंदरूनी सियासत गरमा गई है। एक पार्टी नहीं लगभग सभी पार्टियों में भगदड़ की स्थिति बनी हुई है।

विज्ञापन


सपा और बसपा में लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार काफी पहले घोषित करने के चलते हड़कंप मचा हुआ है। दूसरी पार्टियों में भी कमोबेश यही स्थिति है।

हमीरपुर से सांसद विजय बहादुर सिंह ने मोदी का गुणगान शुरू कर दिया है। पार्टी ने उन्हें निष्कासित कर दिया है।

रालोद के दो सांसदों के सपा में जाने से पार्टी के सांसदों की संख्या सिर्फ तीन रह गई है। सुल्तानपुर से कांग्रेस सांसद संजय सिंह के लंबे समय से असंतुष्ट होने की चर्चा है। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के समय वह टिकट बंटवारे की प्रणाली पर सवाल उठा चुके हैं।
विज्ञापन


रालोद ने शुक्रवार को हाथरस से लोकसभा सांसद सारिका सिंह और अमरोहा के सांसद देवेंद्र नागपाल को निलंबित कर दिया। सारिका सिंह सपा में शामिल हो गई हैं। वह आगरा से सपा की उम्मीदवार हैं। नागपाल भी सपा का दरवाजा खटखटा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजनौर से पार्टी के सांसद संजय चौहान के भी रालोद छोड़ने के कयास लगाए जा रहे हैं। वैसे उन्होंने इस बात से इंकार किया है। उधर, बसपा से निष्कासित सांसद विजय बहादुर सिंह के भाजपा में शामिल होने की चर्चा है। खुद सिंह इस बारे में कुछ कहने से इंकार कर रहे हैं।


नरेंद्र मोदी द्वारा उनको फोन कर खुद का समर्थन करने पर धन्यवाद देने की बात पर वह कुछ कहना नहीं चाहते। वैसे सपा दावा कर रही है कि उनकी पार्टी के सब लोग उसके साथ है।

सपा महासचिव नरेश अग्रवाल का दावा है कि आने वाले दिनों में बसपा में और भगदड़ होगी। उनके सांसद पार्टी की कार्यप्रणाली से घुटन महसूस कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed