फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   leaders criticise rss for minority votes

'अल्पसंख्यक वोटों के लिए हो रहा संघ पर हमला'

Sun, 28 Jul 2013 09:00 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Sun, 28 Jul 2013 09:00 PM IST
विज्ञापन
leaders criticise rss for minority votes

सांप्रदायिकता को ले कर लगातार हो रहे हमले के मामले में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने रविवार को तीखा पलटवार किया।

विज्ञापन


संघ ने कहा कि दरअसल खुद को धर्मनिरपेक्ष बताने वाले दल ही घोर सांप्रदायिक हैं। यह सारा खेल अल्पसंख्यक वोटों के ध्रुवीकरण के लिए हो रहा है।

उल्लेखनीय है कि बीते दिनों बसपा प्रमुख मायावती ने संघ को सांप्रदायिक संगठन बताते हुए इस पर प्रतिबंध लगाने की मांग की थी। इसके अलावा कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह बीते कई दिनों से संघ पर हमला बोल रहे हैं।

विरोधियों के हमले के संदर्भ में संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख मनमोहन वैद्य ने कहा कि जो दल जितना अधिक सांप्रदायिक है, वह उतने ही जोरशोर से खुद को धर्मनिरपेक्ष साबित करने पर तुला हुआ है। सच्चाई यह है कि ये दल घोर सांप्रदायिक हैं।
विज्ञापन


वैद्य ने कहा कि संघ को सांप्रदायिक बताने वाले दलों के हालिया बयान, उनकी भाषा और कार्यप्रणाली से साबित हो जाता है कि असल में कौन सांप्रदायिक है।

उन्होंने कहा कि यह कोई नई बात नहीं है। चुनाव से पहले अल्पसंख्यक वोटों के ध्रुवीकरण के लिए संघ विरोधी दल इसी तरह का हथकंडा अपनाते आए हैं।

वैद्य ने यह भी कहा कि धर्मनिरपेक्षता और सांप्रदायिकता का तमगा बांटने वालों की पृष्ठभूमि देख लीजिए, इनसे घोर सांप्रदायिक कोई और नहीं मिलेगा।

वैद्य ने भाजपा की नई पीढ़ी में नई संभावना होने की भी बात कही। नेतृत्व के सवाल को टालते हुए उन्होंने कहा कि इस बारे में फैसला लेना भाजपा का काम है। नेतृत्व तय करने के मामले में भाजपा फिलहाल ठीक से चलने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देश में किसी भी क्षेत्र में अच्छे लोगों की कमी नहीं है। कई ऐसे हैं जो देश और जनता के हित में काम कर रहे हैं। ऐसे लोगों में से देश को अच्छा नेतृत्व मिल सकता है।


उल्लेखनीय है कि चुनाव के ठीक पहले संघ के खिलाफ सियासी हमले में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह संघ पर बम बनाने का प्रशिक्षण देने का आरोप लगा चुके हैं, जबकि मायावती संघ पर सांप्रदायिक घृणा फैलाने का आरोप लगाते हुए अदालत से इस संगठन पर प्रतिबंध लगाने की अपील कर चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed