{"_id":"f29ee730-1418-11e2-abb2-d4ae52bc57c2","slug":"leaders-assembly-seats-change-in-himachal-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल चुनाव: खाक छानने को मजबूर हुए दिग्गज","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
हिमाचल चुनाव: खाक छानने को मजबूर हुए दिग्गज
शिमला/ब्यूरो
Updated Fri, 12 Oct 2012 08:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव में इस बार कई स्थापित नेता खाक छानने को मजबूर हैं। इनके सामने दिक्कत यह है कि एक तो प्रचार के लिए समय कम है और दूसरा चुनाव क्षेत्र भी नया है। इनमें से अधिकांश परिसीमन की मार झेलने के कारण या तो अपने चुनाव क्षेत्र से बाहर हुए या आरक्षण रोस्टर के कारण सीटें बदलने को मजबूर हुए। इस बार का छोटा चुनाव शेडयूल इन पर सबसे भारी पड़ रहा है। शिमला ग्रामीण सीट इस बार नई है। यहां से वीरभद्र सिंह और ईश्वर रोहाल पहली बार आमने-सामने हैं।
विज्ञापन
पिछले कुछ समय से नई दिल्ली में कांग्रेस के संगठन का काम देखते रहे कर्नल धनीराम शांडिल को सोलन विधानसभा क्षेत्र में जुटना होगा। थुरल के खत्म होने के बाद बेघर हुए रविंद्र रवि को देहरा नया घर तो मिला है, लेकिन अगले 15 दिन में उन्हें हर घर तक पहुंचना होगा। यही स्थिति धर्मशाला में कांग्रेस प्रत्याशी सुधीर शर्मा के सामने है। इससे पहले वह बैजनाथ सीट के विधायक थे, जो अब आरक्षित हो गया है।
विज्ञापन
इंदौरा में भाजपा और कांग्रेस दोनों ने इस बार नए चेहरों को मौका दिया गया है। दोनों को ही नए सिरे से मेहनत करनी होगी। यही हाल बैजनाथ में है। कुल्लू में तो महेश्वर सिंह के सामने कांग्रेस के सुंदर सिंह और भाजपा के राम सिंह खड़े हैं। कुल्लू से मनाली शिफ्ट हुए गोविंद ठाकुर की भुवनेश्वर गौड़ से लड़ाई भी नए चुनाव क्षेत्र में पूरी तरह नई है।
विज्ञापन
इसी प्रकार हमीरपुर में सुजानपुर भी नया चुनाव क्षेत्र है और दो पुरानी प्रतिद्वंद्वी उर्मिल ठाकुर बनाम अनीता वर्मा यहां लड़ रही हैं। इनके सामने राजेंद्र राणा तीसरी चुनौती हैं। ऊना के चिंतपूर्णी और गगरेट सीटों पर भाजपा और कांग्रेस ने प्रत्याशी शिफ्ट किए हैं, इसलिए नई सीटों पर नए चेहरे हैं।
इन सीटों पर नए प्रत्याशी
शिमला ग्रामीण - वीरभद्र सिंह बनाम ईश्वर रोहाल
सोलन - कर्नल शांडिल बनाम कुमारी शीला
देहरा - ब्रिगेडियर राणा बनाम रविंद्र रवि
इंदौरा - कमल किशोर बनाम रीता धीमान
बैजनाथ - किशोरी लाल बनाम मुलखराज प्रेमी
कुल्लू - सुंदर ठाकुर बनाम राम सिंह बनाम महेश्वर सिंह
मनाली - भुवनेश्वर गौड़ बनाम गोविंद ठाकुर
सुजानपुर - अनीता वर्मा बनाम उर्मिल ठाकुर
चिंतपूर्णी - कुलदीप कुमार बनाम बलबीर चौधरी
गगरेट - राकेश कालिया बनाम सुशील कालिया
सीटें बदलने को मजबूर हुए नेता
नेता सीट कारण
प्रेम कुमार धूमल हमीरपुर बमसन सीट खत्म हो गया
वीरभद्र सिंह शिमला ग्रामीण रोहडू आरक्षित हो गया
विद्या स्टोक्स ठियोग कुमारसैन का आकार बदला
रविंद्र रवि देहरा थुरल समाप्त हुआ
डा. राजीव बिंदल नाहन सोलन आरक्षित हुआ
सुधीर शर्मा धर्मशाला बैजनाथ आरक्षित हुआ
उर्मिल ठाकुर सुजानपुर धूमल हमीरपुर गए
गोविंद ठाकुर मनाली नया चुनाव क्षेत्र बना