{"_id":"67b0ae9d44178143157b605161293a1e","slug":"lawyering-has-become-business-rues-kapil-sibal","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिब्बल बोले, कारोबार बन गई है वकालत","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
सिब्बल बोले, कारोबार बन गई है वकालत
बंगलुरू/एजेंसी
Updated Sun, 01 Sep 2013 07:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानून मंत्री कपिल सिब्बल ने वकालत के कारोबार बनते जाने पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि वकालत अब पेशा नहीं मानी जाती है। यह तेजी से कारोबार में तब्दील होती जा रही है।
विज्ञापन
नेशनल लॉ स्कूल के 21वें दीक्षांत समारोह ने सिब्बल ने कहा कि पिछले कुछ सालों में वकालत की प्रकृति में काफी तब्दीली आई है।
बरसों से वकीलों को सेवा प्रदान करने वाला माना जाता था और इसलिए वकालत पेशा थी। लेकिन पिछले कुछ सालों में मैंने इसे कारोबार में तब्दील होते देखा है।
उन्होंने दीक्षांत समारोह में शामिल छात्र-छात्राओं से अपील कि वह अपने मुवक्किलों को सेवा देते समय पैसे कमाने के चक्कर में न पड़ें। क्योंकि फिर यह कारोबार में तब्दील हो जाती है।
विज्ञापन
बिजनेस में ग्राहक और कारोबारी के बीच विश्वास का रिश्ता नहीं रहता। लेकिन वकील और मुवक्किल के बीच भरोसा का रिश्ता होता है। इस भरोसे को कभी न तोड़ें।
उन्होंने कहा कि भारत में सार्वजनिक हित में वकालत को बढ़ावा देने की जरूरत है। इससे समाज के कमजोर वर्ग के लोगों को कानूनी सहायता मुहैया कराई जा सकेगी।
विज्ञापन