फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   lawyer manoj throwing ink on subrata roy

सुब्रत का मुंह काला करने वाला है कौन?

Wed, 05 Mar 2014 01:57 PM IST
Updated Wed, 05 Mar 2014 01:57 PM IST
विज्ञापन
lawyer manoj throwing ink on subrata roy

सुप्रीम कोर्ट परिसर में सहारा प्रमुख सुब्रत राय पर स्याही फेंककर सुर्खियों में आया वकील मनोज शर्मा पूर्व में भी ऐसी हरकतें कर चुका है। वह सुरेश कलमाडी पर चप्पल फेंक चुका है।

विज्ञापन


वहीं, मनोज पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी का मृत्यु प्रमाण पत्र भी बनवा चुका है। इन्हीं हरकतों के चलते जिला अधिवक्ता संघ और बार कौंसिल उसकी सदस्यता समाप्त कर चुका है।

विज्ञापन

अटल का बनवाया था मृत्यु प्रमाण पत्र

lawyer manoj throwing ink on subrata roy

सुप्रीम कोर्ट परिसर में सहारा प्रमुख पर स्याही फेंकने वाला अधिवक्ता मनोज शर्मा ग्वालियर के माधौगंज का निवासी है। वह भारतीय ओलंपिक संघ के पूर्व अध्यक्ष सुरेश कलमाड़ी पर न्यायालय परिसर में चप्पल उछाल चुका हैं।

मनोज पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम से फर्जी आज्ञा पत्र और मृत्यु प्रमाण पत्र बनवा चुका है। उस समय भी वह काफी चर्चाओं में रहा था। जानकार बताते हैं कि कुछ न कुछ हंगामा करना उसकी आदत में शुमार है।

एडीएम पर किया धारदार हथियार से हमला

lawyer manoj throwing ink on subrata roy

करीब सात साल पहले भी मुकेश ने ग्वालियर के तत्कालीन एडीएम आरएन गुप्ता पर चप्पल फेंकी और उन पर धारदार हथियार से हमला कर उन्हें घायल कर दिया था।

इस मामले में ग्वालियर की एडीजे सेशन कोर्ट ने उसे सजा सुनाई थी, लेकिन अपील कोर्ट ने उसकी हालत और स्वास्थ्य संबंधी कारणों के चलते उसे जमानत पर छोड़ रखा है।

विज्ञापन

सामने आने से बचते हैं अधिकारी-नेता

lawyer manoj throwing ink on subrata roy

पिछले दिनों मनोज ने मुख्यमंत्री के काफिले में जा रहे तत्कालीन निगमायुक्त वेदप्रकाश के शासकीय वाहन में भी टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया था।

उसकी इन्हीं हरकतों के चलते उसे जानने वाले बड़े अधिकारी-नेता उसके सामने आने से बचते हैं। बार कौंसिल ने उसकी सदस्यता भी 13 जनवरी 2013 से निलंबित कर रखी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed