फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   lawsuit ?filed Maybe today against the Governor

व्यापमं: राज्यपाल पर दर्ज हो सकता है मुकदमा

Tue, 24 Feb 2015 09:02 AM IST
राजेश चतुर्वेदी/भोपाल
राजेश चतुर्वेदी/भोपाल Updated Tue, 24 Feb 2015 09:02 AM IST
विज्ञापन
lawsuit ?filed Maybe today against the Governor

मध्य प्रदेश के हाई प्रोफाइल व्यापमं घोटाले की जांच कर रही एसटीएफ मंगलवार को राज्यपाल राम नरेश यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सकती है। राज्यपाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने में कोई कानूनी बाधा नहीं है। घोटाले की जांच के लिए गठित एसआईटी के प्रमुख जस्टिस चंद्रेश भूषण ने भी इसे स्पष्ट कर दिया।

विज्ञापन


एसआईटी और एसटीएफ की संयुक्त बैठक के बाद उन्होंने यहां पत्रकारों के सवाल पर कहा, राज्यपाल सहित किसी भी विशिष्ट व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने में कोई बाधा नहीं है। बता दें कि हाईकोर्ट की हरी झंडी मिलने के बाद एसआईटी प्रमुख ने दोनों जांच एजेंसियों की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई थी।
विज्ञापन


इसमें आगे के एक्शन प्लान पर चर्चा की गई। सूत्रों ने बताया कि एसटीएफ के जांच अधिकारी डीएस बघेल सोमवार को अवकाश पर थे। मंगलवार को काम पर लौटने पर संभवत: वह राज्यपाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यदि राम नरेश यादव अपने पद पर बने रहते हैं तो मध्य प्रदेश के इतिहास का यह पहला मामला होगा कि भ्रष्टाचार को लेकर किसी राज्यपाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज होगी। इस बीच, सूबे के नए राज्यपाल के नाम को लेकर अटकलें भी शुरू हो गई हैं। इस मामले में जिस तेजी के साथ राजनीतिक घटनाक्रम बदल रहा है, उससे सियासी प्रेक्षक भी हैरान हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed