फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   law will decide work on asaram case says khurshid

कानून करेगा आसाराम पर फैसला: खुर्शीद

Mon, 02 Sep 2013 12:55 AM IST
बुलंदशहर/ब्यूरो
बुलंदशहर/ब्यूरो Updated Mon, 02 Sep 2013 12:55 AM IST
विज्ञापन
law will decide work on asaram case says khurshid

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में कार्यकर्ताओं की समस्या सुनने आए केंद्रीय विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा कि आसाराम के मामले में देश के कानून अपना काम करेगा।

विज्ञापन


पाक द्वारा लगातार सीज फायर तोड़ने और चीनी सेना की घुसपैठ पर उन्होंने कहा कि सेना उनसे निबटने में पूरी तरह सक्षम है। उन्होंने उत्तर प्रदेश में हो रहे सांप्रदायिक दंगों पर दुख जताया।
विज्ञापन


रविवार को कांग्रेस जिला मीडिया प्रभारी सच्चिदानंद गौड़ के आवास पर विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने पत्रकार वार्ता की।

पढ़ें, ड्रामा और सस्पेंस से भरी थी आसाराम की गिरफ्तारी
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आसाराम पर हमने कोई आरोप नहीं लगाया है। जो आरोप लगे हैं वह पीड़िता और उसके परिजनों ने लगाए हैं। जो फैसला लेगा देश का कानून लेगा।

सब्जी की महंगी दरों पर उन्होंने कहा कि किसान पीछे से ही महंगी सब्जी बेच रहा है। बिचौलियों का भी पूरा हस्तक्षेप है। इसके लिए प्रदेश सरकार दोषी है।

पढ़ें, गुंडागर्दी पर उतरे आसाराम के समर्थक, पत्रकारों पर हमला


पाक सेना द्वारा बार-बार सीज फायर तोड़ फायरिंग करने पर उन्होंने कहा कि हमने देश की सेना को सभी अधिकार दे रखे हैं। हमारी सेना चीन और पाकिस्तान से निबटने में सक्षम है, लेकिन हर चीज का विकल्प युद्ध नहीं होता।

दागी नेताओं के बारे में उन्होंने कहा कि यह सही नहीं है। ऐसे तो चुनाव से पहले कोई भी किसी नेता को जेल भिजवा सकता है। तो इससे क्या उससे चुनाव लड़ने का अधिकार छीन लेना चाहिए।

...कौन मोदी?

पत्रकार वार्ता में जब सलमान खुर्शीद से मोदी के बारे में पूछा गया तो पहले तो उन्होंने कहा कि कौन मोदी? फिर हंसते हुए कहा कि अभी तो भाजपा ने ही अपना पीएम पद का दावेदार घोषित नहीं किया है। इसलिए मोदी की बात कर अपना समय ही खराब करना है।

उन्होंने कहा कि मोदी ने देश को भी गुजरात की राजनीति समझ लिया है। उन्हें यह नहीं पता कि देश चलाने और गुजरात चलाने में बहुत अंतर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed