फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   law will be changed to make india a hindu country

'भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए बदलेंगे कानून'

Thu, 25 Feb 2016 12:13 AM IST
Updated Thu, 25 Feb 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
law will be changed to make india a hindu country

विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया बरेली के सामाजिक समरसता समारोह में राम मंदिर निर्माण, लव जेहाद, जेएनयू और कश्मीर मुद्दे पर खुलकर बोले। उन्होंने कहा कि असम, पश्चिम बंगाल, केरल, कश्मीर समेत तमाम राज्यों में हिंदू अल्पसंख्यक होता जा रहा है।

विज्ञापन


यही हाल रहा तो सौ साल बाद भारत में हिंदू अल्पसंख्यक हो जाएगा। यूपी में मुलायम के बेटे तब तक मुख्यमंत्री हैं जब तक हिंदू बहुसंख्यक हैं। यहां हिंदू अल्पसंख्यक हो गए तो सीएम आजम का बेटा होगा।
विज्ञापन


टीबरीनाथ मंदिर में बुधवार को आयोजित समारोह में एक घंटे के भाषण में डॉ. तोगड़िया ने दो हजार साल के इतिहास को हिंदुओं के लुटने, पिटने और सर्वनाश वाला बताया। उन्होंने कहा कि कभी पाकिस्तान, सीरिया, अरब, अफगानिस्तान तक हिंदुओं का साम्राज्य था। विहिप इस क्रम को पलटना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब न हिंदू सिर्फ आगे बढ़ेगा और मजबूत बनेगा। इसके लिए एक्शन प्लान तैयार किया गया है, जिसमें हिंदुओं का धर्मांतरण रोकना, गैर धर्म में चले गए हिंदुओं की घर वापसी, लव जेहाद रोकना, बंगलादेशी मुसलमानों को बाहर करना और हिंदुओं को ज्यादा बच्चे पैदा करने को प्रोत्साहन देना शामिल है।

तोगड़िया ने संगठित हिंदू, सुरक्षित हिंदू और समृद्ध हिंदू का नारा देते हुए कहा कि सुरक्षा के लिए सत्ता चाहिए। डॉ. तोगड़िया ने कहा कि राम मंदिर निर्माण का फैसला अदालत नहीं कर सकती। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूरी उम्मीद है कि वह संसद में कानून बनाकर राम मंदिर निर्माण कराएंगे।

मुफ्त इलाज के लिए हेल्पलाइन

law will be changed to make india a hindu country

डॉ. तोगड़िया ने कहा कि विहिप 58 हजार गांवों में 20 हजार गरीब हिंदू परिवारों को मुफ्त शिक्षा दे रही है। 45 करोड़ हिंदू परिवारों के लिए मुफ्त इलाज के दरवाजे खोले गए हैं। हिंदू परिवार विहिप की हेल्पलाइन 1860-233-3666 पर फोन कर यह सुविधा प्राप्त कर सकते हैं।

आतंकी समर्थकों को फांसी हो

तोगड़िया ने कहा कि देश में रहकर राष्ट्र विरोधी नारे लगाने वालों पर देशद्रोह का मुकदमा चलाकर फांसी दी जानी चाहिए। कश्मीर में प्रत्येक शुक्रवार को मस्जिदों में पाक समर्थक नारे लगते हैं। ऐसे लोगों की पहचान कर मुकदमा चलाया जाए।

कार्यक्रम में सांसद धर्मेंद्र कश्यप, धर्मेंद्र कुमार गुप्ता, पवन अरोड़ा, अरुण खुराना, रमेश जी, राहुल गुप्ता समेत विहिप और बजरंग दल के पदाधिकारी मौजूद थे।

देश विरोधी नारे लगाने वालों पर हो देशद्रोह की रिपोर्ट

law will be changed to make india a hindu country

विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया ने देश विरोधी नारे लगाने वालों के खिलाफ देशद्रोह  का मुकदमा दर्ज कराए जाने की मांग उठाई।

रामपुर में एक कार्यक्रम में शिरकत करके लौट रहे विहिप नेता ने बुधवार को बस्ती रोड स्थित विहिप के नगराध्यक्ष के आवास पर यह बातें कहीं। मीडिया से रूबरू होकर उन्होंने देश विरोधियों पर तीखे कटाक्ष किए। ऐतिहासिक धरोहरों को तुड़वाने संबंधी सूबे के कैबिनेट मंत्री आजम खां के बयान पर उन्होंने कहा कि ताजमहल से वह इसकी शुरूआत करें।

विहिप के फायर ब्रांड नेता प्रवीण तोगड़िया बुधवार की दोपहर करीब पौने तीन बजे नगराध्यक्ष वीर सिंह भगतजी के आवास पर पहुंचे। यहां पहले से ही मौजूद विहिप और भाजपा के कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

इस मौके पर उन्होंने जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार के पाक समर्थन में नारेबाजी करने और कश्मीर में मस्जिद से आतंकवादियों के समर्थन में अपील के मुद्दे पर कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ देशद्रोह की रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग उठाई।

सपा नेता आजम खां के संसद भवन और राष्ट्रपति भवन समेत तमाम धरोहरों को तुड़वाने और ताजमहल तुड़वाने में खुद के आगे रहने के बयान पर डा. तोगड़िया ने दो टूक कहा कि वह ताजमहल से इसकी शुरूआत करें। कहा, ताजमहल टूटने पर नीचे शिव मंदिर निकलेगा।

शिव मंदिर मुक्त हो जाएगा। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष ऋषिपाल नागर, पूर्व जिलाध्यक्ष रामकिशोर, पूर्व विधायक हरपाल सिंह, विहिप जिलाध्यक्ष सुधीर चौहान, गुरुवचन सिंह सिद्घू, राजीव कुमार, डा. उत्तम सिंह प्रजापति, कपिल कुमार, राजीव बजरंगी, राजीव तरारा समेत भाजपा और विहिप के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed