फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   law minister ashwini kumar meets pm

पीएम से मिले कानून मंत्री अश्विनी

Thu, 09 May 2013 03:45 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 09 May 2013 03:45 PM IST
विज्ञापन
law minister ashwini kumar meets pm

कोयला ब्लाक आवंटन मामले की जांच को लेकर सुप्रीम कोर्ट द्वारा सरकार की खिंचाई किए जाने के दूसरे दिन कानून मंत्री अश्विनी कुमार ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मुलाकात की।

विज्ञापन


कुमार ने प्रधानमंत्री के कार्यालय साउथ ब्लाक जाकर उनसे भेंट की। बताया जाता है कि उन्होंने कोयला घोटाला जांच रिपोर्ट से ‘सार’ बदल दिए जाने के लिए सीबीआई, प्रधानमंत्री कार्यालय और कोयला मंत्रालय के अधिकारियों की शीर्ष अदालत द्वारा की गई टिप्पणियों पर प्रधानमंत्री से चर्चा की।
विज्ञापन


अदालत ने सरकार को यह निर्देष भी दिया है कि वह सीबीआई को ‘बाहरी प्रभाव और अनुचित दखल’ से बचाने के लिए 10 जुलाई से पहले एक कानून बनाए।

शीर्ष अदालत ने सीबीआई की रिपोर्ट को हल्का किए जाने में कानून मंत्री की भूमिका के संबंध में भी टिप्पणियां की थीं। उसने कहा है कि अगर कानून मंत्री के सुझाव पर स्थिति रिपोर्ट में बदलाव किया जाए तो क्या इससे जांच की निष्पक्षता प्रभावित नहीं हो जाती?
विज्ञापन
विज्ञापन


अदालत ने हालांकि, इसके अलावा कुमार के विरूद्ध कोई अन्य कड़ी टिप्पणी नहीं की। कैबिनेट में अपनी जगह बनाए रखने के लिए प्रयासरत अश्विनी कुमार के इस्तीफे को लेकर विपक्ष सरकार पर बड़ा दबाव बनाए हुए है।

अश्विनी कुमार ने किया पीएम से मिलने से इंकार

एक टीवी चैनल के अनुसार, कानून मंत्री अश्विनी कुमार ने पीएम से मिलने की खबर का खंडन करते हुए कहा है कि वह पीएम से नहीं मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed