फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Lauten wrote a scathing post for Obama's daughter

लुटेन को महंगा पड़ा ओबामा की बेटियों को डांटना

Mon, 01 Dec 2014 05:05 PM IST
Updated Mon, 01 Dec 2014 05:05 PM IST
विज्ञापन
 Lauten wrote a scathing post for Obama's daughter

अमेरिकी सांसद की प्रवक्ता को अपनी एक फेसबुक टिप्पणी का बड़ा खामियाजा अपनी बर्खास्तगी के रूप में भुगतना पड़ा है। दरअसल इस प्रवक्ता ने अपने फेसबुक पेज पर राष्ट्रपति बराक ओबामा की दोनों बेटियों के व्यवहार को लेकर तंज टिप्पणी की थी।

विज्ञापन


टेनेसी से रिपब्लिकन सांसद स्टीफेन फिनचर की प्रवक्ता एलिजाबेथ लुटेन ने अपने फेसबुक पेज के जरिए राष्ट्रपति की दोनों बेटियों मालिया (16 साल) और साशा (13 साल) को सार्वजनिक रूप से डांट लगाई थी। लुटेन ने अपने पेज पर लिखा था कि ओबामा की दोनों बेटियां बुधवार को आयोजित एक सार्वजनिक कार्यक्रम में बोर होती नजर आ रही थीं। अपने इस स्टेटस के जरिए बवाल बढ़ने के बाद उन्होंने अपने उसे अपने पेज से हटा लिया था।
विज्ञापन


लुटेन ने राष्ट्रपति की दोनों बेटियों को डांट लगाते हुए कहा था कि दोनों थोड़ा स्तरीय बर्ताव करें। कम से कम अपनी भूमिका के प्रति थोड़ा तो आदर भाव रखें।

गौरतलब है कि वाशिंगटन के व्हाइट हाउस में 26 नवंबर को आयोजित सालाना समारोह थैंक्स गिविंग डे पर ओबामा के साथ खड़ीं दोनों लड़कियां बोर होती नजर आ रही थीं। ओबामा की बेटियों के इस बर्ताव पर कई तरह की टिप्पणियां आईं लेकिन लुटेन की टिप्पणी ज्यादा तीखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लुटेन ने ओबामा को भी नहीं छोड़ा

 Lauten wrote a scathing post for Obama's daughter

लुटेन ने लड़कियों को निशाना बनाते हुए अपनी पोस्ट में लिखा, 'तुम्हारे माता पिता भी अपने पद का सम्मान नहीं करते हैं। इसलिए मुझे लगता है कि आप दोनों बहुत ही जल्द रोल मॉडल की भूमिका में आने वाले हो। फिर भी आप अपने आप को मौके के मुताबिक ढालो, व्हाइट हाउस से सदस्य के तौर पर बर्ताव करो, यह आपके लिए मायने रखता है। आप लोग इस तरह के कपड़े पहनों जो आदर दे सकें, ऐसे कपड़े मत पहनो जैसे कि आप बार में हो।'

एलिजाबेथ लुटेन के इस पोस्ट के बाद उनको बर्खास्त किए जाने की मांग उठने लगी और उन्होंने तुरंत ही अपना पोस्ट डिलीट कर इसके लिए मांफी मांगी। लुटेन ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा अगर मेरे शब्दों ने किसी को आहत किया हो तो मैं इसके लिए मांफी मांगना चाहती हूं और विश्वास दिलाना चाहती हूं कि मैं अपने इस अनुभव से कुछ सीखूंगी।

एक वकील और टेलिविजन पर्सनालिटी स्टार जोन्स ने अपने ट्विटर पेज पर लिखा कि मैने बहुत से भड़कीले लोगों को देखा है, लेकिन एलिजाबेथ लुटेन जैसे भड़कीले इंसान को नहीं जिसने छोटे बच्चों को डांट लगाई।

काफी सारे लोगों ने लुटेन के बॉस को लुटेन को नौकरी से निकालने की मांग की है, हैशटैग के साथ चस्पा की गईं ये टिप्पणियां वायरल हो चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed