फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   lathicharge victim family ask to Narendra Modi

वैदेही ने मोदी से पूछा, अब मेरा और मेरी बहन का क्या होगा?

Fri, 28 Aug 2015 04:16 PM IST
Updated Fri, 28 Aug 2015 04:16 PM IST
विज्ञापन
lathicharge victim family ask to Narendra Modi

गुजरात में पटेल आरक्षण आंदोलन के बाद हुई हिंसा में जिन आठ लोगों की मौत हुई, उनमें से एक थे अहमदाबाद के नीलेश भाई पटेल। दो दिन बाद मैं जब उनके घर गया तो वहां मातम छाया हुआ था। उनकी दो बेटियों में से एक 22 वर्षीय वैदेही पटेल काफी नाराज़ थीं। पुलिस से, और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से।

विज्ञापन


पुलिस से इसलिए क्योंकि परिवार के अनुसार नीलेश की मौत पुलिस की लाठी से लगी चोट के कारण हुई। परिवार वालों के अनुसार उनके सर पर गहरी चोट आई थी। नरेंद्र मोदी से वैदेही के नाराज़ होने की वजह ये थी कि वो इसी राज्य के हैं और उन्होंने 'बेटी बचाओ अभियान' चला रखा है। वैदेही कहती हैं, "मैं पीएम मोदी से मिलना चाहती हूँ", पूछना चाहती हूं कि अब उनका और छोटी बहन पूजा का क्या होगा?
विज्ञापन


वैदेही ने हाल में एमबीए की पढ़ाई पूरी की है लेकिन अभी नौकरी नहीं मिली है। वैदेही कहती हैं, "हम भी तो बेटी हैं। हमारा अब क्या होगा। मेरे पापा घर में कमाने वाले अकेले व्यक्ति थे।" उनकी बहन पूजा कहती हैं कि मंगलवार रात उनके पापा दुकान से घर के लिए निकले लेकिन घर नहीं पहुंच पाए। घर के क़रीब एक सड़क पर वो पुलिस और आंदोलनकारियों के बीच हो रही झड़प की लपेट में आ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय मीडिया पर अनदेखी का आरोप

lathicharge victim family ask to Narendra Modi

पूजा के अनुसार उनके पिता पुलिस की लाठी से घायल होकर बेहोश पड़े रहे। कुछ घंटे बाद लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुँचाया लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पूजा और वैदेही के दादा-दादी और दो चाचा वहीं रहते हैं लेकिन वो शहर के किसी दूसरे इलाक़ में रहते हैं।

जब मैं उनके घर गया तो पूरा परिवार वहां मौजूद था। नीलेश पटेल की तस्वीर के नीचे एक दिया जल रहा था और बैकग्राउंड में धार्मिक गीत की आवाज आ रही थी। जहाँ किसी की मौत हुई हो वहां पत्रकारों के लिए परिवार के सदस्यों से बात करना काफी कठिन होता है। लेकिन इस परिवार की शिकायत थी कि स्थानीय चैनलों ने नीलेश की हत्या की खबर ठीक से कवर नहीं की।

मोदी से मदद की उम्मीद

lathicharge victim family ask to Narendra Modi

परिवार वालों ने हम से देर तक बात की और कहा कि नीलेश की मौत के समय वो वहां मौजूद नहीं थे लेकिन जिन लोगों ने उन्हें वहां पिटते देखा उनका कहना था कि पुलिस ने अंधाधुंध डंडे बरसाए और नीलेश के सर पर लाठी मारी।

उनका कहना था कि हिंसा की जिम्मेदार केवल पुलिस है। वैदेही कहती हैं पीएम मोदी से उन्हें सिर्फ इंसाफ चाहिए। उन्हें पूरी उम्मीद है कि प्रधानमंत्री उनसे जरूर मिलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed