फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   lathi charge in Varanasi on Saints

वीडियो: मोदी के बनारस में साधुओं पर बरसी लाठियां

Wed, 23 Sep 2015 01:44 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला,नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला,नई दिल्ली Updated Wed, 23 Sep 2015 01:44 PM IST
विज्ञापन
lathi charge in Varanasi on Saints

वाराणसी में गंगा में गणेश प्रतिमा विसर्जन रोके जाने के विरोध में सोमवार की रात से गोदौलिया चौराहे पर धरना दे रहे मराठा गणेशोत्सव सेवा समिति के कार्यकर्ताओं के समर्थन में दूसरे दिन जनता सड़क पर उतर आई। साधु-संतों के धरने पर बैठने से माहौल गरम हो गया। गंगा में प्रतिमा विसर्जन की अनुमति के लिए दो संतों ने अन्न-जल का त्याग कर दिया।

विज्ञापन


धरने की वजह से मैदागिन-सोनापुरा मार्ग पर यातायात भी पूरी तरह ठप्प रहा, जिसके चलते बच्चे स्कूल नहीं जा पाए और मरीज अस्पताल। विश्वनाथ मंदिर आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को भी तकलीफ उठानी पड़ी। भीड़ के बीच कुछ लोगों ने रात में पत्थर के टुकड़े और चप्पलें फेंककर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उन्हें खदेड़कर स्थिति संभाल ली। लेकिन देर रात पुलिस ने लाठीचार्ज कर लोगों को बुरी तरह पीटा। लाठीचार्ज से वहां भगदड़ जैसी स्थिति बन गई जिससे कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस इस बर्बर लाठी चार्ज की असलियत बयां करते इस वीडियो में साफतौर पर देखा जा सकता है कि कैसे पुलिस वाले निहत्थे लोगों और साधु संतो पर लाठियां भांज रही है। इसमें कई छोटे बटुक भी गंभीर रूप से घायल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed